Advertisement

मलेशियाई पीएम ने कहा, जाकिर नाइक को भारत वापस नहीं भेजा जाएगा

मलेशिया के प्रधान मंत्री महाथिर मोहम्मद ने शु्क्रवार को कहा कि विवादास्पद भारतीय मुस्लिम उपदेशक...
मलेशियाई पीएम ने कहा, जाकिर नाइक को भारत वापस नहीं भेजा जाएगा

मलेशिया के प्रधान मंत्री महाथिर मोहम्मद ने शु्क्रवार को कहा कि विवादास्पद भारतीय मुस्लिम उपदेशक जाकिर नाइक को भारत वापस नहीं भेजा जाएगा। भारत को आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों और हेट स्पीच के मामले नाइक की तलाश है।

टीवी पर उपदेश देने वाला जाकिर 2016 में भारत छोड़कर मलेशिया चला गया था और बाद में उसे वहां सरकार द्वारा स्थायी रूप से रहने की अनुमति दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत ने जनवरी में जाकिर के प्रत्यर्पण की मांग की थी। भारत और मलेशिया के बीच प्रत्यर्पण संधि है।

महाथिर मोहम्मद ने देश की राजधानी पुत्रजाया में पत्रकारों से कहा कि जबतक जाकिर किसी तरह की समस्या पैदा नहीं करता तबतक हम उसे निर्वासित नहीं कर सकते क्योंकि उसे स्थायी निवास की अनुमति दी गई है।

इससे पहले जाकिर नाइक ने भी कहा था कि मेरे भारत लौटने की खबरें पूरी तरह निराधार और अफवाह हैं। जब तक गलत अभियोजन से मैं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करूंगा तब तक मेरी भारत लौटने का कोई इरादा नहीं है। जब मैं यह महसूस करूंगा कि सरकार मेरे साथ निष्पक्ष होगी तब मैं अपने देश जरूर वापस आ जाऊंगा।

विवादित उपदेशक जाकिर नाइक पर हेट स्पीच, मनी लॉन्ड्रिंग और आंतकी संगठनों को फंडिंग मुहैया कराने के आरोप हैं। एनआइए ने नाइक के खिलाफ 2017 में आपराधिक मामला भी दर्ज किया था। नाइक के खिलाफ ईडी की जांच भी चल रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad