Advertisement

विलियन डी नोर्डहॉस और पॉल एम रोमेर को मिलेगा अर्थशास्त्र का नोबेल

मेडिसिन, फिजिक्स, केमेस्ट्री और शांति पुरस्कार के बाद अब अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी...
विलियन डी नोर्डहॉस और पॉल एम रोमेर को मिलेगा अर्थशास्त्र का नोबेल

मेडिसिन, फिजिक्स, केमेस्ट्री और शांति पुरस्कार के बाद अब अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। अर्थशास्त्र का नोबेल दो शख्सियतों को दिया जाएगा, जिसमें विलियन डी नोर्डहॉस और पॉल एम रोमेर का नाम शामिल है। रॉयल स्वीडिश अकेडमी ऑफ साइंसेज ने इन पुरस्कारों की घोषणा की है।

इन लोगों के नाम की हुई घोषणा

इससे पहले डेनिस मुकवेगे और नादिया मुराद को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया था। वहीं, फिजिक्स के लिए ऑर्थर अशकिन और गेरार्ड मौरोउ और दोन्ना स्ट्रिकलैंड के नाम की घोषणा की गई थी। वहीं, मेडिसिन के लिए जेम्स पी एलिसन और तासुकु होंजो को संयुक्त रूप से चुना गया था। फिजिक्स की तरह केमिस्ट्री का नोबेल भी तीन लोगों को दिया जाएगा, जिसमें फ्रांसेस एच. एरनॉल्ड, जॉर्ज पी स्मिथ और सर ग्रेग्रॉरी पी विंटर का नाम शामिल है।

इस बार नहीं दिया जाएगा साहित्य का नोबेल

हालांकि, इस बार साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं दिए जाने का फैसला किया गया है। पिछले 70 साल में पहली बार ऐसा है कि साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाएगा। मेडिसिन में नोबेल हासिल करने वाले उम्मीदवारों को  लगभग 10.1 लाख अमेरिकी डॉलर मिलेंगे। एलीसन और होन्जो को 10 दिसम्बर को स्टॉकहोम में एक औपचारिक समारोह में ये पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad