Advertisement

रूस में राष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग जारी, निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं पुतिन

रूस में रविवार को राष्ट्रपति के चुनाव लिए वोटिंग जारी है। 6 साल बाद करीब 11 करोड़ वोटर इस चुनाव में...
रूस में राष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग जारी, निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं पुतिन

रूस में रविवार को राष्ट्रपति के चुनाव लिए वोटिंग जारी है। 6 साल बाद करीब 11 करोड़ वोटर इस चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं। रूस के समय के मुताबिक वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हुई और करीब 10 बजे तक चलेगी।

एएनआई के मुताबिक, पूर्वी रूस में वोटिंग शुरू हो चुकी है। वहीं मास्को में वोटिंग की शुरुआत भारत के समय के मुताबिक सुबह 11 बजे शुरू होगी। चुनाव में व्लादीमीर पुतिन के अलावा 7 अन्य उम्मीदवारों ने दावा ठोंका है। हालांकि ये सातों उम्मीदवार डमी हैं इसलिए कहा जा रहा है कि पुतिन फिर से राष्ट्रपति बन सकते हैं।

प्री-पोल्स के मुताबिक, पुतिन की जीत पक्की है। सर्वे के मुताबिक, चुनाव में उन्हें 70 फीसदी वोट्स मिल सकते हैं। अगर पुतिन ये चुनाव जीतते हैं तो राष्ट्रपति के तौर पर ये उनका चौथा कार्यकाल होगा। बता दें कि पुतिन 1999 में अपने गुरू बोरिस येल्तसिन के हटने पर पहली बार रूस के कार्यकारी राष्ट्रपति बने थे। हालांकि, एक साल बाद ही उन्होंने पहली बार राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ा और 53% वोट हासिल कर चुनाव जीता था। जोसेफ स्टालिन के बाद पुतिन रूस पर दूसरे सबसे लंबे तक राज करने वाले नेता बन चुके हैं।

2004 में पुतिन एक बार फिर चुनाव लड़े और 71.2 फीसदी वोटों से राष्ट्रपति बने। वहीं 2012 में पुतिन 63.3 फीसदी वोट पाकर एक बार फिर जीते। 2018 में पुतिन निर्दलीय चुनाव में उतरे हैं, उन्होंने पार्टी छोड़ दी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad