Advertisement

अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन ने लॉकडाउन हटाया, गोलीबारी की घटना के बाद लिया था फैसला

अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन के पास एक मेट्रो स्टेशन में गोलीबारी के बाद मुख्यालय को बंद...
अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन ने लॉकडाउन हटाया, गोलीबारी की घटना के बाद लिया था फैसला

अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन के पास एक मेट्रो स्टेशन में गोलीबारी के बाद मुख्यालय को बंद कर दिया गया हालांकि कुछ देर बाद लॉकडाउन हटा लिया गया। गोलीबारी में घायल होने की बात कही गई है।

लॉकडाउन हटाए जाने से पहले पेंटागन ने घोषणा की थी कि ‘‘पुलिस की कार्रवाई’’ के कारण मुख्यालय को बंद किया गया है। पुलिस की जांच के कारण मेट्रो सबवे ट्रेनों को पेंटागन स्टेशन पर नहीं रुकने का आदेश दिया गया।

पेंटागन फोर्स प्रोटेक्शन एजेंसी ने ट्वीट कर कहा, ''पेंटागन ट्रांजिट सेंटर में एक घटना के कारण पेंटागन में फिलहाल लॉक डाउन है। हम लोगों से अनुरोध करते हैं कि कृपया इस क्षेत्र में आने से बचें। ''

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक मेट्रो बस प्लैटफॉर्म पर यह घटना हुई है। यह पेंटागन आने का बड़ा एंट्रेंस है जहां से हजारों लोग आते जाते हैं। पेंटागन फोर्स प्रोटेक्शन एजेंसी के प्रवक्ता क्रिस लेमैन ने कहा है कि अभी इलाका सुरक्षित नहीं है और लोगों को यहां दूर रहना चाहिए। हालांकि, उन्होंने शूटिंग की बात कन्फर्म नहीं की है और न ही किसी के घायल होने की पुष्टि की है।

न्यूज एजेंसी असोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट में आर्लिंगटन काउंटी फायर डिपार्टमेंट के हवाले से अमेरिकी सेना के हेडक्वॉर्टर के बाहर कई लोगों के घायल होने का दावा किया गया है। एजेंसी के पत्रकारों ने पुलिस को 'शूटर' बोलते हुए सुना है लेकिन आधिकारिक तौर पर गोलीबारी की पुष्टि नहीं की गई है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad