Advertisement

अमेरिका के न्यूयॉर्क में गोलीबारी, चार की मौत, तीन घायल

अमेरिका के न्यूयॉर्क में शनिवार को गोलाबारी हुई , जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। यह...
अमेरिका के न्यूयॉर्क में गोलीबारी, चार की मौत, तीन घायल

अमेरिका के न्यूयॉर्क में शनिवार को गोलाबारी हुई , जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। यह गोलीबारी न्यूयॉर्क के ब्रुकलीन स्थित 74 यूटिका एवेन्यू में हुई।

पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह 6.55 बजे हुआ था, जब संदिग्ध बार के भीतर 10वीं मंजिल पर पहुंचा और लोगों पर गोली चलाना शुरू कर दी। हमलावर ने लोगों पर गोली बरसाना शुरू कर दिया जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजे ब्रूकलिन के नजदीक वीक्सविले स्थित 74 यूटिका एवेन्यू की है। इस घटना में एक महिला और दो पुरुष गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। 

तीन माह में गोलीबारी की कई घटनाएं

अमेरिका में पिछले तीन महीनों में गोलीबारी की कई घटनाएं हुई हैं। इससे पहले अमेरिका के कनसास शहर में स्थित बार में गोलीबारी की खबर सामने आई थी। यहां बार के भीतर गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो हुई थी, जबकि हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह गोलीबारी कनकास शहर में स्थित एक बार में रविवार की सुबह हुई थी।

शॉपिंग मॉल में मारे गए थे 20 लोग

सितंबर महीने में चार अगस्त को एक बंदूकधारी ने अमेरिका के टेक्सास प्रांत के एक शॉपिंग मॉल में फायरिंग की थी। इस घटना में 20  लोग मारे गए थे, जबकि कई घायल हो गए थे। वहीं 12 अगस्त को शिकागो की एक स्ट्रीट पार्टी में भी फायरिंग की घटना हुई थी। स्ट्रीट पार्टी में जिस समय गोलीबारी की घटना हुई थी, उस समय सौ से अधिक लोग मौजूद थे। इसमें छह लोग घायल हुए थे।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad