Advertisement

यूएन असेंबली हॉल में तीन महीने की बेटी के साथ पहुंचीं न्यूजीलैंड की पीएम, हुई तारीफ

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा एर्डर्न ने यूनाइटेड नेशंस असेंबली हॉल में अपनी तीन महीने की बेटी...
यूएन असेंबली हॉल में तीन महीने की बेटी के साथ पहुंचीं न्यूजीलैंड की पीएम, हुई तारीफ

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा एर्डर्न ने यूनाइटेड नेशंस असेंबली हॉल में अपनी तीन महीने की बेटी के साथ पहुंचीं। जेसिंडा बेनजीर भुट्टो के बाद दूसरी प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने पद पर रहते हुए बच्चे को जन्म दिया। साल 1990 में बेनजीर भुट्टो ने पाकिस्तान की प्रधानमंत्री रहते हुए बेटी को जन्म दिया था।

असेंबली हॉल में वह अपनी पति क्लार्क गायफोर्ड के साथ बच्ची को पुचकारती, दुलार करती हुई दिखीं। उन्होंने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। उन्होंने बेटी को ‘न्यूजीलैंड्स फर्स्ट बेबी’ लिखा। सोशल मीडिया पर उनकी इस बात की तारीफ भी हो रही है।

जून में दिया था बेटी को जन्म

जेसिंडा ने इसी साल जून महीने में ऑकलैंड अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। उन्होंने सोशल साइट इंस्टाग्राम पर बेटी और अपने साथी क्लार्क गेफोर्ड के साथ अपनी तस्वीर साझा की है।

ली थी मैटर्निटी लीव

न्यूजीलैंड की सबसे युवा प्रधानमंत्री जेसिंडा (37) प्रसव के बाद छह हफ्ते की मैटर्निटी लीव ली थी। उनकी अनुपस्थिति में उप प्रधानमंत्री विंस्टन पीटर्स कार्यवाहक प्रधानमंत्री थे।

प्रधानमंत्री बनने से छह दिन पहले ही जेसिंडा को अपने गर्भवती होने की जानकारी हुई थी। उन्होंने गर्भावस्था के आखिरी दिनों में भी काम किया। इस दौरान जनता ने उनका पूरा सहयोग किया। कई लोगों ने उन्हें और उनके आने वाले बच्चे के लिए तोहफे भी दिए।

न्यूजीलैंड की तीसरी महिला प्रधानमंत्री हैं जेसिंडा

न्यूजीलैंड विश्व के सबसे प्रगतिशील देशों में शामिल है। 1893 में ही यहां की महिलाओं को मतदान का हक मिल गया था। जेसिंडा देश की तीसरी महिला प्रधानमंत्री हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad