Advertisement

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने राष्ट्रव्यापी आपातकाल हटाया

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने देश में छह मार्च से लगे अपातकाल को समाप्त कर दिया...
श्रीलंका के राष्ट्रपति ने राष्ट्रव्यापी आपातकाल हटाया

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने देश में छह मार्च से लगे अपातकाल को समाप्त कर दिया है।

गौरतलब है कि बहुसंख्यक बौद्धों और अल्पसंख्यक मुसलमानों के बीच हुई साम्प्रदायिक हिंसा के बाद पूरे देश में आपातकाल की घोषणा की गई थी। गृह युद्ध समाप्त होने के बाद देश में ऐसा पहली बार हुआ था।

भारत और जापान के आधिकारिक दौरे से कल रात लौटे राष्ट्रपति सिरीसेना ने देश में हालात सामान्य होने के बाद आपातकाल समाप्त करने की घोषणा की।

उन्होंने आज ट्वीट किया है, ‘‘लोगों की सुरक्षा के हालात का जायजा लेने के बाद मैंने कल आधी रात से आपातकाल हटाने का निर्देश दिया।’’

कांडी और अम्पारा जिलों में मुसलमान विरोधी हिंसा फैलने, इसमें तीन लोगों के मारे जाने और एक मस्जिद सहित मुसलमानों की सैकड़ों संपत्तियों को नुकसान पहुंचाये जाने के बाद सरकार ने छह मार्च को आपातकाल की घोषणा की थी। इस दौरान सरकार ने फेसबुक, व्हाट्ऐप और अन्य सोशल मीडिया वेबसाइटों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था।

(पीटीआई से इनपुट)

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad