Advertisement

रूस दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने की पुतिन से मुलाकात

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात की। मोदी ने कहा कि...
रूस दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने की  पुतिन से मुलाकात

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात की। मोदी ने कहा कि भारत और रूस के बीच साझेदारी अब विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी  के स्तर पर पहुंच गई है।

सोची पहुंचे मोदी ने कहा कि भारत और रूस लंबे समय से मित्र हैं। मोदी ने अनौपचारिक बैठक के लिए आमंत्रित करने पर राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद दिया तथा 2001 में तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के साथ रूस के अपने पहले दौरे को याद किया।

मोदी ने कहा कि भारत को शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गेनाइजेशन की स्थायी सदस्यता दिलाने में रूस ने अहम भूमिका दिलाई। आठ राष्ट्रों के इस संगठन का मकसद सदस्य देशों में सैन्य और आर्थिक सहयोग बढाना है। भारत और पाकिस्तान को इस संगठन में पिछले साल शामिल किया गया था। मोदी ने कहा कि हम इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर और ब्रिक्स के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रूस और भारत बहुराष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मोर्चों पर सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग का भी जिक्र किया।

पीएम का पद संभालने के बाद मोदी का ये चौथा रूस दौरा है। इससे पहले सोमवार को मोदी रूस के सोची शहर पहुंचे। रूस के लिए रवाना होने से पहले पीएम ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी प्रस्तावित बातचीत से भारत और रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार युक्त रणनीतिक भागीदारी को और अधिक मजबूती मिलेगी। मोदी ने एक साथ कई ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रपति पुतिन के साथ उनकी बातचीत द्विपक्षीय रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाएगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement