Advertisement

नहीं रहे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति एच डब्ल्यू जॉर्ज बुश, शीत युद्ध खत्म करने में निभाई थी भूमिका

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज हर्बर्ट वॉकर बुश का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। अमेरिका के...
नहीं रहे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति एच डब्ल्यू जॉर्ज बुश, शीत युद्ध खत्म करने में निभाई थी भूमिका

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज हर्बर्ट वॉकर बुश का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। अमेरिका के समयानुसार शुक्रवार को उनका निधन हुआ। उन्होंने शीत युद्ध को खत्म करने में कामयाबी हासिल की और कुवैत से इराकी सेनाओं को हटाने के लिए एक वैश्विक गठबंधन बनाया।

12 जून, 1924 को जन्मे बुश 1989 से 1993 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति रहे। राष्ट्रपति पद ग्रहण करने से पहले बुश ने 1981 से 1989 तक अमेरिका के 43वें वाइस प्रेसिडेंट के रूप में काम किया। उनकी पत्नी बारबरा की मृत्यु इस साल 17 अप्रैल को हुई थी। 

उनका राजनीतिक करियर तीन दशक लंबा चला। उनके बेटे जॉर्ज डब्ल्यू बुश भी अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभाल चुके हैं। वहीं, दूसरे बेटे जेब फ्लोरिडा के दो बार राज्यपाल का रह चुके हैं।

'उच्चतम चरित्र वाले व्यक्ति थे'

सीनियर बुश के निधन की खबर की उनके बेटे और पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने पुष्टि की। उन्होंने कहा, जेब, नील, मार्विन, डोरो और मैं यह घोषणा करते हुए बहुत दुखी हैं कि 94 उल्लेखनीय वर्षों के बाद हमारे प्रिय पिता का निधन हो गया है।

परिवार के प्रवक्ता जिम मैकग्रैथ ने एक बयान जारी कर कहा, 'जॉर्ज एच बुश उच्चतम चरित्र वाले आदमी थे और अपने बेटे और बेटियों के लिए बेहतरीन पिता थे। पूरा बुश परिवार उन लोगों का बहुत आभारी है जिन्होंने उनके पिता को प्यार दिया, उनकी देखभाल की और उनके लिए प्रार्थना की।'

वह अपने पीछे 5 बच्चों और 17 ग्रैंड चिल्ड्रन को छोड़ गए हैं। अपने अंतिम दिनों में व्हील चेयर पर थे। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad