Advertisement

डोकलाम विवाद: चीन ने कहा- अब खत्म हो रही है संयम की सीमा

पिछले कई दिनों से जारी सिक्किम सेक्टर का डोकलाम विवाद मुद्दा सुलझने का नाम ही नहीं ले रहा है। चीन डोकलाम को लेकर गुरुवार को एक बार फिर भारत को धमकी दी है।
डोकलाम विवाद: चीन ने कहा- अब खत्म हो रही है संयम की सीमा

पीटीआई के मुताबिक, चीन ने एक बार फिर भारत को धमकी देते हुए कहा है कि उसने सिक्किम क्षेत्र में भारत के साथ लंबे समय तक सैन्य गतिरोध पर ‘बेहद सद्भावना’ दिखाई, लेकिन अब संयम की सीमा खत्म हो रही है। चीन ने एक बार फिर दोहराया, भारत को डोकलाम से तुंरत पीछे हट जाना चाहिए। बता दें कि चीन की तरफ से ये बयान तब आया, जब भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को कहा था कि दोनों देशों के बीच अच्छे बाइलेट्रल रिलेशन उसी स्थिति में रह सकते हैं जब सीमा पर शांति कायम रहे।  

चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता रेन गुओकियांग ने कहा कि जब से दोनों देशों के बीच सीमा विवाद चल रहा है, तब से चीन ने सद्भावना ही दिखाई है। हमने इस मामले को राजनयिक तरीके से भी सुलझाने की बात कही है। चीन ने कहा, हमारी आर्म्ड फोर्सेस ने संयम दिखाया है। हम क्षेत्र में शांति चाहते हैं, लेकिन इसे गलत तरीके से नहीं लिया जाना चाहिए।

साथ ही, चीन ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के गुरुवार को सदन में डोकलाम मुद्दे पर दिए गए बयान का जवाब देते हुए कहा कि ‘देरी की रणनीति का भ्रम’ छोड़ दे भारत, क्योंकि किसी भी देश को चीन की सेना को कमतर नहीं समझना चाहिए। चीन ने कहा कि आत्मविश्वास और शांति की रक्षा करने की क्षमता और उनका संकल्प, सुरक्षा और विकास हितों एवं राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा करना है। बता दें कि गुरुवार को सदन में सुषमा स्वराज ने डोकलाम मुद्दे पर बयान देते हुए कहा था कि युद्ध किसी भी मसले का हल नहीं है। जल्द ही इस विवाद का हल ढूंढ लिया जाएगा। रेन ने कहा कि चीन के सशस्त्रबल देश की प्रादेशिक संप्रभुता और सुरक्षा हितों की रक्षा करेगा।

चीन की ओर से इस तरह की टिप्पणियां भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल के NSA के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर अपने चीनी समकक्ष से मुलाकात के बाद आईं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad