Advertisement

नन्हीं बेटी ने किया बाथरुम में नहा रही अपनी मां का वीडियो लाइव, ऐसे खुला राज

वैसे तो लोग अपनी जिंदगी में पूरी तरह से सोशल मीडिया पर निर्भर हो चुके हैं। लेकिन, यह जितनी आवश्यक चीज है...
नन्हीं बेटी ने किया बाथरुम में नहा रही अपनी मां का वीडियो लाइव, ऐसे खुला राज

वैसे तो लोग अपनी जिंदगी में पूरी तरह से सोशल मीडिया पर निर्भर हो चुके हैं। लेकिन, यह जितनी आवश्यक चीज है उससे ज्यादा यह खतरनाक भी साबित हो सकती है। हाल ही में एक हैरान कर देने वाला मामला सामना आया है, जिसमें एक बच्ची ने अपनी मां का नहाते वक्त वीडियो सोशल मीडिया में लाइव कर दिया। महिला को इस बारे में जरा सी भनक तक नहीं लगी। अपनी छोटी बेटी की इस हरकत से महिला को पूरी दुनिया के सामने शर्मसार हो होना पड़ा। महिला जब नहाकर बाथरूम से निकली और अपना इंस्टाग्राम अकाउंट देखा तो महिला को होश उड़ गए।

यह मामला अमेरिका के एक शहर का है। 'डेली स्टार' की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक महिला ने सोशल मीडिया में स्वयं लोगों को आपबीती बताई। महिला का कहना है कि यह घटना उसके साथ तब हुई जब वह बाथरूम में नहा रही थी। इस दौरान उन्हें पता नहीं चल पाया कि उनकी छोटी बच्ची क्या कर रही है।

महिला को नहाते वक्त लग रहा था कि बच्ची उनके पास ही है। इस दौरान बच्ची ने महिला का इंस्टाग्राम अकाउंट ओपन किया और लाइव कर दिया। बच्ची ने बाथरूम में नहा रही अपनी मां का वीडियो लाइव कर दिया। जब महिला नहा कर आई और अपना इंस्टाग्राम देखा तो महिला हक्की बक्की रह गई। नॉटिफिकेशन देख कर उसके होश उड़ गए। उसे पता चल गया कि वह इंस्टाग्राम लाइव हो गई थी। इसके बात उसने तुरंत वीडियो बंद किया और उस लाइव को सोशल मीडिया से हटा दिया।

इस घटना के बाद फिलहाल महिला सदमें से बाहर है। महिला ने बताया कि उसकी बेटी काफी छोटी है। उसे ठीक से फोन चलाना नहीं आता है। लेकिन, वह फोन पर अलग-अलग बटन दबाती रहती है इसी चक्कर में इंस्टाग्राम लाइव हो गया होगा।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad