Advertisement

परमार्थ कार्य के लिए अपना वेतन दान करेंगे ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप साल के अंत में अपना वार्षिक वेतन 4,00,000 डॉलर परमार्थ कार्यों के लिए दान कर देंगे। इस खबर की जानकारी वाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने दी।
परमार्थ कार्य के लिए अपना वेतन दान करेंगे ट्रंप

प्रवक्ता सीन स्पाइसर ने बताया कि राष्ट्रपति चाहते हैं कि उनके परमार्थ कार्य में मीडिया उनकी मदद करे। अक्सर ट्रंप मीडिया की आलोचना करते रहे हैं। उन्होंने कहा,  राष्ट्रपति साल के अंत में अपना वेतन दान करना चाहते हैं। उन्होंने अमेरिका के लोगों के लिए यह संकल्प लिया है।

स्पाइसर ने कहा,  राष्ट्रपति ने लोगों से वेतन सही इस्तेमाल को सुनिश्चित करने में मदद करने की अपील की है।

व्हाइट हाउस से आया यह बयान बिल्कुल अलग है क्योंकि पिछले कुछ समय से अक्सर उसका मीडिया से टकराव होता रहा है। राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान के दौरान अरबपति उद्योगपति ने कई बार वेतन नहीं लेने की बात कही थी। इससे पहले राष्ट्रपति हर्बर्ट हूवर और जॉन एफ कैनेडी ने भी अपना वेतन परमार्थ कार्यों के लिए दान दिया था। भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad