Advertisement

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने गुरु पूर्णिमा पर जारी की चांद की तस्वीर

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने गुरु पूर्णिमा को खास बना दिया है। नासा के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट किया गया है जिसमें गुरु पूर्णिमा के कई और नाम बताए गए हैं।
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने गुरु पूर्णिमा पर  जारी की चांद की तस्वीर

हर त्यौहारों की तरह गुरु पूर्णिमा को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा होती है, लेकिन इस बार की गुरु पूर्णिमा को अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बेहद खास बना दिया है। रविवार को मनाए जा रहे इस त्यौहार के बारे में अमेरिकी अंतरिक्ष नासा ने पहली बार गुरु पूर्णिमा पर अपने ट्विटर हैंडल से चांद की तस्वीर जारी की। उसने गुरु पूर्णिमा के दिन वाले चांद को दुनिया में किन और नामों से जाना जाता है, उसके बारे में बताया है। इनमें गुरु पूर्णिमा सबसे ऊपर है। 

 गुरु पूर्णिमा के चांद को दुनिया में जिन नामों से जाना जाता है वो हैं मून, मीड मून, राइप कॉर्न मून, बक मून और थंडर मून हैं।  नासा के इस ट्वीट को भारत समेत दुनियाभर में लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वे नासा के बताए पांच नामों के अलावा गुरु पूर्णिमा के अलग-अलग नाम बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये देशवासियों के लिए सम्मान की बात है,  आखिरकार हमारी पूर्णिमा को नासा ने भी गुरु मान लिया है। 

गुरु पूर्णिमा हिंदुओं का प्रमुख त्यौहार है। हर साल इसे आषाढ़ की पूर्णिमा में मनाया जाता है। इसी दिन महाभारत लिखने वाले कृष्ण द्वैपायन व्यास यानि वेद व्यास का जन्म हुआ था।  माना जाता है कि व्यास ने चारों वेदों को लिखा था। इसीलिए उनका नाम वेद व्यास भी पड़ा। उनके नाम पर गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। 
नासा ने जिन पांच और नामों का जिक्र किया है, उन्हें जुलाई महीने में उत्तरी-पूर्वी अमेरिका और इंग्लैंड में खासकर किसानों बोलते हैं। वे इस दिन आने वाली फसल के स्वागत में जश्न मनाते हैं। वे गाना गाकर और नाचकर दिन-रात मस्ती करते हैं। 
बक मून युवा हिरनों को सींग आने और थंडर मून गर्मी का आनंद लेने के लिए कहते हैं। इसे हे मून भी कहते हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad