आज सुबह समाचार चैनलों ने विदेश मंत्रालय के हवाले से लीबिया में चार भारतीयों के अगवा होने की खबर दी। खबरों के मुताबिक, इनमें से तीन यूनिवर्सिटी में फैकल्टी हैं जबकि एक वहां काम करता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने भारतीयों के अगवा होने की बात कबूली है। स्वरूप के मुताबिक, लीबिया में चार लोगों के अगवा होने की सूचना है। विदेश मंत्रालय लगातार पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मंत्रालय उनके परिवारों के संपर्क में है। इससे पहले आईएस ने इराक के शहर मोसुल में भी 39 भारतीयों को अगवा कर लिया था।
लीबिया में 4 भारतीयों का अपहरण, आईएस पर शक
लीबिया की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाले तीन भारतीय शिक्षकों और एक कर्मचारी के अपहरण की खबर आई है। इस बारे में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement