हिंदी सिनेमा नए दौर से गुजर रहा है, न सिर्फ फिल्मों के कथानक को लेकर बल्कि नायक और नायिकाओं को लेकर भी। पहले के मुकाबले फिल्मी उद्योग में नए लड़के-लड़कियों की आमद तेज हो गई है। नायिकाओं की शेल्फ लाइफ कम होती जा रही है। युवा पीढ़ी की अभिनेत्रियां अपने करियर के पीक पर शादी कर रही हैं, मां बन रही हैं। उनकी फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर निजी खबरें ट्रेंड होने लगी हैं। यह भी उनके लिए कमाई का एक जरिया है। कुछ हैं, जो परिवार की जिम्मेदारी निभाने के बाद कमबैक भी करती हैं लेकिन उनकी संख्या कम है, क्योंकि तब तक कोई एकदम कच्ची उम्र की लड़की उनकी जगह ले चुकी होती है। अभिनय से अपनी जगह बनाने वाली, अभिनय छोड़ देने वाली, कमबैक का इंतजार करने वाली कुछेक अभिनेत्रियों पर एक नजरः
संभावनाएं तो हैं
वामिका गब्बी
ओटीटी की उभरती स्टार। चार्ली चोपड़ा, बेबी जॉन, खुफिया और मॉर्डन लव के बाद राजकुमार राव के साथ भूल-चूक माफ से पहचान बनी। दर्शकों ने अभिनय पसंद किया। जल्द ही वे गुडाचारी 2 और भूत बंगला में नजर आने वाली हैं।
संभावना: भरपूर प्रतिभा, सही फिल्में मिलती रहीं, तो बड़ी स्टार बन सकती हैं।
पारिवारिक विरासत: नहीं।
अनीत पड्डा

यशराज फिल्म्स लगभग हमेशा ही सफलता की गारंटी होती है। ऐसे में अगर रोमांटिक म्यूजिकल में लीड रोल मिल जाए, तो फिर कहने ही क्या। सैयारा अनीत के लिए ऐसी ही लॉटरी थी। मॉडलिंग से करियर की शुरुआत करने वाली अनीत ने पहले सलाम वेंकी और वेब‑सीरीज बिग गर्ल्स डोंट क्राई में काम किया था। सैयारा में वाणी बत्रा/अलीना के किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
संभावनाः दर्शकों और समीक्षकों दोनों को वे समान रूप से पसंद आई हैं। ऐसी ही दिल‑छू लेने वाली एक दो प्रेम कहानी वाली फिल्में उनकी किस्मत का ताला खोल देंगी।
पारिवारिक विरासतः नहीं
नितांशी गोयल

एकदम नई इस अदाकारा के मासूम चेहरे पर हर कोई फिदा है। लापता लेडीज में फूल की मुख्य भूमिका में सभी को उनका भोलापन भा गया। 2025 के कान समारोह में रेड कार्पेट पर दिखीं। टीवी शो थपकी प्यार की, पेशवा बाजीराव और कर्मफल दाता शनि में काम करने वाली नितांशी ने एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (2016), पोशम पा (2019) और मैदान (2024) में भी काम किया है। हाल ही में उन्हें लापता लेडिज के लिए बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवॉर्ड मिला
संभावनाः आने वाले साल उनके लिए निर्णायक होंगे
पारिवारिक विरासत: नहीं
सारा अर्जुन

रणवीर सिंह के साथ फिल्म मिल जाए, तो करिअर के लिए और क्या चाहिए। संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना जैसे दिग्गज एक्टरों के बीच सारा अर्जुन ने धुरंधर से धमाकेदार एंट्री ली है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म कमाई कर रही है, जो सफलता का बड़ा पैमाना है। सारा अर्जुन ने अभिनय से सबका ध्यान खींचा है। कम उम्र में एक्टिंग की शुरुआत करने वाली सारा स्कूली दिनों से अभिनय कर रही हैं
संभावनाः कैमरे के सामने सहज रहती हैं, हिंदी के अलावा तमिल और अन्य भाषाओं की कई फिल्में की हैं
पारिवारिक विरासतः माता-पिता एक्टिंग में सक्रिय हैं। पिता राज अर्जुन हैं, उन्होंने सीक्रेट सुपरस्टार में काम किया है
तृप्ति डिमरी

एनिमल फिल्म गेम चेंजर साबित हुई। एनिमल में जितनी बात रणबीर कपूर की बात हुई, उतनी ही चर्चा तृप्ति को मिली। उनकी धमक का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि संदीप वांगा की आने वाली फिल्म में वांगा ने दीपिका की जगह उनको दे दी है। पहले भी वेबसीरीज बुलबुल और कला में अपने अभिनय की छाप छोड़ चुकी हैं। जल्द ही वे रणवीर सिंह के साथ परवीन बॉबी की बायोपिक में परवीन के किरदार को साकार करेंगी
संभावना: उच्चतम। नई पीढ़ी की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक
पारिवारिक विरासत: नहीं
श्रीलीला

फिलहाल तो पुष्पा 2 में एक आइटम सॉन्ग करने के बाद से सनसनी के तौर पर इंटरनेट पर छाई रहती हैं। कार्तिक आर्यन के साथ तू मेरी जिंदगी है, फिल्म में दिखाई देंगी। यह फिल्म मई 2026 में रिलीज होगी। रणवीर सिंह के साथ भी वे एक फिल्म में आ रही हैं। खूबसूरत आंखों वाली इस बाला ने तेलुगु फिल्मों में अच्छी पहचान हासिल की है
संभावनाः कार्तिक आर्यन और रणवीर सिंह के साथ वाली फिल्म चल जाती है, तो गाड़ी चल पड़ेगी
पारिवारिक विरासत: नहीं
रश्मिका मंदाना

तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा की सुपरस्टार रश्मिका ने हिंदी फिल्मों में मिशन मजनूं से दस्तक दी और एनिमल ने उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे खोल दिए। छावा से कदम बॉलीवुड में पुख्ता हो गए। कैमरे के आगे सहजता ने उन्हें दक्षिण भारत से लेकर उत्तर तक लोकप्रिय स्टार बनाया। उनके बारे में कहा जा सकता है कि वे पैन-इंडिया स्टार हैं
संभावना: एनिमल, छावा के बाद लंबी पारी की उम्मीद जागी थी। उनका नाम दक्षिण के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ जुड़ रहा है
पारिवारिक विरासत: नहीं
अनन्या पांडे

शुरुआत स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 हुई। बाद में ओटीटी की कुछ फिल्में कीं। सोशल मीडिया पर दमदार उपस्थिति रहती है। झोली भर कर ब्रांड एंडोर्समेंट प्रोजेक्ट हैं। इंस्टा पर सक्रिय होने और इस माध्यम पर लोकप्रिय होने के बावजूद अभिनय में गहराई की कमी कई बार उजागर हुई है
संभावना: स्टारडम तो है, लेकिन लंबी पारी के लिए अभिनय सुधारना जरूरी
पारिवारिक विरासत: चंकी पांडे की बेटी हैं
रेस की तैयारी
खुशी कपूर

अपनी दोस्त सुहाना के साथ द आर्जीच में नजर आईं थी, लेकिन जैसे कि पूरी टीम को नकार दिया गया, खुशी भी पहली फिल्म की खुशी नहीं मना सकीं
संभावना: औसत अभिनय, सीमित संभावनाएं
पारिवारिक विरासत: पापा बोनी कपूर, मम्मी श्रीदेवी, बड़ी बहन जाह्नवी कपूर
शनाया कपूर

आंखों की गुस्ताखियां फिल्म आई लेकिन नहीं चली। चर्चा में बनी रहती हैं। पैपराजी की फेवरेट। स्टार किड का टैग, आने वाला वक्त बताएगा कि पहली फ्लॉप से कैसे उबरती हैं
संभावना: डेब्यू के बाद किस तरह की भूमिकाएं मिलेंगी और वे किस तरह के रोल चुनेंगी।
पारिवारिक विरासत: संजय कपूर की बेटी
राशा थडानी

फिलहाल उनकी पहचान, ‘इंटरनेट की मशहूर हस्ती’ के रूप में है। सामाजिक कार्यक्रमों में दिख रही हैं। पहली फिल्म आजाद कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन फिल्मी परिवार होने से उन्हें फिल्में मिल रही हैं
संभावना: आने वाले प्रोजेक्ट पर निर्भर करेगा
पारिवारिक विरासत: रवीना टंडन की बेटी
अविका दासानी
पहली फिल्म इन गलियों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिलहाल उनके पास कोई नया प्रोडेक्ट भी नहीं है
संभावना: अभिनय में बहुत कच्चापन है
पारिवारिक विरासत: भाग्यश्री की बेटी
नाम गुम जाएगा !
कियारा आडवाणी

फगली में काम किया। कबीर सिंह से मेनस्ट्रीम में पहचान बनाई और शहंशाह में अपनी संजीदगी से सभी का दिल जीत लिया। सिद्धार्थ मलहोत्रा से शादी और मां बनने के बाद फिलहाल उनके पास कोई नया प्रोजेक्ट नहीं है
संभावना: मजबूत दावेदार हो सकती थीं लेकिन परिवार की जिम्मेदारी के चलते लंबे समय तक बॉलीवुड से दूरी नुकसानदेह साबित होगी
पारिवारिक विरासत: सईद जाफरी रिश्ते में चाचा लगते हैं, इसके अलावा नामी अभिनेता अशोक कुमार सौतेले नाना लगते हैं
सारा अली खान

केदारनाथ से अच्छी शुरुआत की थी। अभिनय में गंभीरता भी है लेकिन फिल्म से ज्यादा उनका रुझान आध्यात्म की तरह दिखता है। हालांकि शुरुआत में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस अच्छी थी लेकिन धीरे-धीरे अच्छे प्रोजेक्ट्स की कमी से वे दौड़ से बाहर दिख रही हैं। वैसे अभी चर्चा है कि वे गोलमाल सीरीज की नई फिल्म में दिखाई देंगी
संभावना: दर्शकों से जुड़ाव है, पर अभिनय में निरंतरता जरूरी
पारिवारिक विरासत: अमृता सिंह, सैफ अली खान की बेटी, शर्मिला टैगोर की पोती
रकुल प्रीत सिंह

दक्षिण से हिंदी सिनेमा में आईं रकुल का करियर अब तक औसत
संभावना: बहुत ही सीमित। कोई चमत्कार हो, तो अलग बात है। जैकी भगनानी से शादी के बाद संभावनाएं और कम हो गई हैं। अजय देवगन के साथ आने वाली फिल्म दे दे प्यार दे से शादी के बाद कमबैक की उन्होंने एक कोशिश की जरूर है, लेकिन बात नहीं बनी
पारिवारिक विरासत: नहीं। हालांकि शादी के बाद वो वासु भगनानी की बहू हो गई हैं
जलवा कायम
कृति सेनन

इंजीनियरिंग से एक्टिंग में आईं कृति ने मिमी में दमदार भूमिका निभा कर अपना बॉलीवुड टिकट पक्का कर लिया। बरेली की बर्फी से शुरुआत करने वाली कृति के पास भूमिकाओं को लेकर संतुलन है। तेरे इश्क में, किल बिल, भेड़िए 2, हाउसफुल 5 जैसी फिल्में झोली में हैं
संभावना: स्थिर और मजबूत। सफलता की दिशा में चल रही हैं
पारिवारिक विरासत: नहीं
आलिया भट्ट

हाइवे, उड़ता पंजाब, राजी, गंगूबाई काठियावाड़ी, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी फिल्मों के साथ आलिया ने खुद को बॉलीवुड से जोड़े रखा है। बेटी राहा के जन्म के बाद भी खूब सक्रिय रहती हैं। ब्रह्मास्त्र 2, चामुंडा, लव ऐंड वॉर, इंशाअल्लाह और अल्फा में दिखाई देंगी
संभावना: काम की कोई कमी नहीं और दर्शकों की भी पहली पसंद
पारिवारिक विरासत: निर्देशक महेश भट्ट और अभिनेत्री सोनी राजदान की बेटी
दीपिका पादुकोण

अनुभवी और काबिलियत साबित कर चुकी हैं। पीकू, पद्मावत, पठान हर रूप में दमदार। सिंघम 2 से बॉलीवुड में अलग पहचान बना ली है, फिलहाल बेटी के साथ समय बिता रही हैं
संभावना: कल्कि में उनकी जोड़ी प्रभास के साथ जम सकती थी लेकिन काम के घंटों को लेकर छिड़ी बहस में वे फिल्म से बाहर हो गईं
पारिवारिक विरासत: फिल्मी तो नहीं लेकिन पिता प्रकाश पादुकोण बेडमिंटन के प्रसिद्ध खिलाड़ी
जाह्नवी कपूर

धड़क ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया, लेकन धीरे-धीरे चलना जारी रखा और सोशल मीडिया पर उपस्थिति बनाए रखी। फिर गुंजन सक्सेना मिली, रूही, मिस्टर ऐंड मिसेज माही जैसी फिल्में मिलीं और जाह्नवी खुद को साबित करती रहीं। हालांकि हाल ही में सिद्धार्थ कपूर के साथ आई, परम सुंदरी कमाल नहीं दिखा सकी
संभावना: परिवार का साथ, लगन और मेहनत से आगे बढ़ रही हैं। अभी और अच्छी भूमिकाएं मिले, तो पारी लंबी चलेगी
पारिवारिक विरासत: नामी प्रोड्यूसर-डायरेक्टर बोनी कपूर और हर दिल अजीज रह चुकी श्रीदेवी की बेटी