Advertisement

दुनिया में चर्चित

दुनिया भर के चर्चित टिकटॉक स्टार
टिकटॉक भारत ही नहीं दुनियाभर में चर्चित ऐप है

चार्ली डेमेलियो

दुनिया में सबसे ज्यादा टिकटॉक पर चार्ली के फॉलोअर हैं। उन्हें 6.85 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। वह प्लेटफॉर्म पर लिपसिंक, मोन्टाज और डांस वीडियो बनाकर सबकी चहेती बन गई हैं। उन्होंने इसके अलावा मार्च 2019 में दिवा डांस में भी भाग लिया था। जहां से भी उन्हें अच्छी खासी प्रसिद्धि मिली।

स्पेंसर एक्स

स्पेंसर को बीटबॉक्सर के नाम से भी जाना जाता है। उनके 3.75 करोड़ फॉलोअर हैं। उन्हें ट्रेंड्ससेलेब्सनाऊ डॉट कॉम ने सबसे प्रसिद्ध बीट बॉक्सर में से एक माना है। वह ऐसे प्रोफेशनल बीट बॉक्सर भी हैं जिन्हें दुनिया भर में मॉनस्टर एनर्जी ऐंड ब्रेक फ्री प्रायोजित करता है। न्यूयार्क में जन्मे बीट बॉक्सरों में वह सबसे अमीर हैं।

जिफ पॉम

जिफ एक छोटा पॉमेरेनियन पेट है। जो टिकटॉक पर खासा लोकप्रिय है। इसके 2 करोड़  से ज्यादा फॉलोअर हैं। जिफ के पास अपनी खास स्पीड की वजह से दो विश्व रिकॉर्ड भी हैं। वह टिकटॉक पर अकसर फैशनेबल लुक में देखा जाता है। यही स्टाइल उसे टिकटॉक पर बड़े पैमाने पर लोकप्रिय कर  चुकी है।

लॉरेन ग्रे

मात्र 17 साल की लॉरेन के टिकटॉक पर 4.52 करोड़ फॉलोअर हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर सबसे चर्चित व्यक्ति रहने पर “पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड” से भी सम्मानित किया गया है। स्नैपचैट पर उनके द्वारा होस्ट किए गए शो ग्लोअप से उनको काफी लोकप्रियता मिली थी।

बेबी एरियल

टिकटॉक पर सबसे तेजी से 3.1 करोड़ फॉलोअर बनाने का रिकॉर्ड बेबी एरियल के पास है। इस वजह से टिकटॉक पर उनको काफी सम्मान से देखा जाता है। उन्होंने मात्र 18 साल की उम्र में प्रमुख टीवी शो के जरिए भी अपनी लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement