Advertisement

इस लुक दा जवाब नहीं

सप्‍तरंग
सप्‍तरंग

यदि अभी 83 फिल्म रिलीज हो गई होती तब भी हम वर्ल्डकप में भारत को विश्व विजेता बनाने वाले कपिल देव की बात कर रहे होते। देव ने सर के बाल साफ कर साथ दाढ़ी ही, बढ़ा ली है। देव ने इस लुक को विवियन रिचर्डस और धोनी से इंस्पायर्ड बताया है।

 

सेनेटाइजर वाली जज

अमेरिकन आइडल का नया रिमोट एपिसोड हाल ही में शुरू हुआ। एपिसोड जज कैटी पेरी और साथी जज लियोनेल रिची और ल्यूक ब्रायन अपने घर से ही प्रस्तुतियां देख रहे हैं। कैट सेनेटाइजर बॉटल के कवर की तरह ड्रेस पहन कर आईं। कैट का संदेश, हाथ साफ, सब सुरक्षित।

 

बैठे-बैठे क्या करें

इन दिनों समय काटने के लिए सोशल मीडिया पर कई तरह के चैलेंज चल पड़े हैं। इन्हीं में से एक है पिलो चैलेंज। भारत में नेहा कक्कड़ के बाद तमन्ना भाटिया दूसरी हैं जो तकिए को सोने के अलावा किसी दूसरे काम में भी इस्तेमाल कर रही हैं।

 

नए-नवेले पापा

‘सत्तर में बत्तर’ कहावत पुरानी हो गई। कम से कम रिचर्ड गेरे ने तो इसे साबित कर दिया है। उनकी 37 साल की पत्नी एलेजेन्द्रां सिल्वा ने हाल ही में उनके बेटे को जन्म दिया है। 14 महीने पहले पिछले साल फरवरी में उनके पहले बेटे एलेक्जेंडर का जन्म हुआ था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement