Advertisement

फुटबॉल नहीं व्यायाम

सप्‍तरंग
सप्‍तरंग

प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टिनो रोनाल्डो ने आइसोलेशन का नया तरीका निकाल लिया है। उन्होंने अपने गैराज में एक अस्थायी जिम बना लिया है। रोनाल्डो ने अपने बच्चों के साथ एक तसवीर साझा कर लिखा है, ‘बच्चों, पापा को अपना काम करने दो।’ इसे कहते हैं, काम नहीं, व्यायाम का जज्बा।

शर्ट पर सवाल

अथिया शेट्टी की शर्ट उनके नाप से बड़ी है तो क्या हुआ क्रिकेटर केएल राहुल को शर्ट ‘अच्छी’ लगी। फोटो पर कमेंट डाल कर उन्होंने दोनों के बीच चल रहे रोमांस की पुष्टि भी कर दी।

घर भला

मिलिंद सोमण की पत्नी अंकिता इस बार बिहू पर अपने घर गुवाहाटी नहीं जा पाईं। मिलिंद ने आनन फानन में मुंबई में ही उनके लिए घर पर ही असम सा माहौल बना दिया। परंपरागत गमोसा डाले मिलिंद ने अंकिता के साथ एग फाइट भी की। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement