Advertisement

लेडी गागा का रोबो अंदाज

सप्‍तरंग
सप्‍तरंग

मशहूर सिंगर लेडी गागा अपने अजीबोगरीब फैशन सैंस के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने अपने नए एल्बम क्रोमैटिका के लिए न्यूड फोटोशूट कराया है। यह फोटोशूट एक मैगजीन का कवर है, जिसमें वे आधी इंसान, आधी मशीन जैसी दिख रही हैं।

फॉरेस्ट गंप की वापसी

हॉलीवुड स्टार और दो बार के ऑस्कर विजेता टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा विल्सन ने अपने ढेरों प्रशंसकों की चिंता दूर कर दी है। दंपति के बेटे ने ट्वीट कर बताया है कि दोनों कोराना वायरस संक्रमण से बाहर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया में फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों को यह संक्रमण हो गया था।

देसी गर्ल विदेशी खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने देसी गर्ल विनी रामन के साथ भारतीय परंपरा के साथ सगाई कर ली है। सोशल मीडिया पर उनकी सगाई की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। मैक्सवेल ने इसके पहले फरवरी में विनी को अंगूठी पहनाकर पश्चिमी परंपरा के साथ सगाई की थी।

तन्हाई में संगीत

कोरोना वायरस के चलते इन दिनों जहां एक तरफ दुनिया के कई शहर ठप पड़े हैं, ऐसे में स्पेन के बाशिंदों ने इसे एकांत में बदलने के बजाय इसे संगीतमय बना दिया है। लोग बालकनी में खड़े होकर गा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement