Advertisement

उड़ी बाबा टेनिस भी !

सप्‍तरंग
सप्‍तरंग

नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी को साउथ क्लब कलकत्ता के शताब्दी समारोह में सम्मानित किया गया और उन्हें आजीवन सदस्यता दी गई। लेकिन लगता है वे फुटबॉल से पहले टेनिस के प्रशंसक हैं। बनर्जी जितने जाने-माने अर्थशास्त्री हैं, उतने ही बेहतरीन तरीके से उन्होंने टेनिस खेलकर सबको आश्चर्य में डाल दिया।

गेट्स का मिस्र कनेक्शन

बिल गेट्स की बेटी जेनिफर गेट्स ने अपने ब्वॉयफ्रेंड नायेल नस्सार से सगाई कर ली है। नायेल मूल रूप से मिस्र के हैं और उनका बचपन कुवैत में गुजरा है। नायेल मिस्र के सबसे युवा रईसों में से एक हैं। जेनिफर और नायेल दोनों को ही घुड़सवारी का बेहद शौक है।

पर्यावरण की खातिर

बाफ्टा अवॉर्ड 2020 में ब्रिटिश राजघराने के राजकुमार विलियम और उनकी पत्नी कैम्ब्रिज की राजकुमारी केट मिडलटन भी पहुंचीं। जिस बात ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वह था केट का गाउन, जिसे वह 8 साल पहले पहने दिखाई दे चुकी हैं। बाफ्टा के लिए इस बार सस्टेनेबल थीम रखी गई थी। इसी थीम को फॉलो करते हुए केट भी अपनी पुरानी ड्रेस पहनकर पहुंचीं।

सिजलिंग ब्यूटी

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा बोल्ड लुक को अपनाने से कभी कतराती नहीं हैं। रेड कार्पेट पर भी उनका लुक हमेशा ग्लैमरस और हॉटनेस का तड़का लगा हुआ होता है। अदाकारा ने इस मामले में मुंबई में आयोजित फिल्मफेयर अवॉर्ड कर्टेन रेजर के दौरान भी निराश नहीं किया। नुसरत रेड कार्पेट पर पाइन ग्रीन कलर की शानदार ड्रेस पहनकर पहुंचीं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement