Advertisement
23 जनवरी 2023 · JAN 23 , 2023

सप्तरंग

ग्लैमर जगत की हलचल
सैफ-करीना-जेह-तैमूर

कपूर-खान ऐंड संस

इस परिवार को कभी प्रचार की जरूरत ही नहीं रही। मम्मी करीना कपूर और पापा सैफ अली खान से ज्यादा तो उनके बड़े बेटे तैमूर के पीछे फोटोग्राफर भागते हैं। इस मामले में छोटे नवाब यानी जेह खान जरा पीछे चल रहे हैं। कोई नहीं, जेह बाबा के लिए अम्मी-अब्बू के साथ स्विट्जरलैंड में नए साल का जश्न मनाने से ज्यादा खुशी और कुछ नहीं।

टशन में रहने का

शिखर धवन

उम्र भले  ही 37 हो गई हो। टीम इंडिया में वापसी की उम्मीदें धूमिल हो रही हों, शिखर धवन की टशन में कोई कमी नहीं आती। लोग कह रहे हैं कि अब उन्हें संन्यास ले लेना चाहिए। लेकिन लोगों का क्या उनका काम ही बिन मांगे सलाह देना है। यह तो शिखर बाबू को तय करना है कि वे वापसी का इंतजार करते हुए यूं ही वक्त बिता दें या फिर वाकई लोगों की बात मान ही लें।

हर हाल परेशानी

उर्वषी रौतेला

सोशल मीडिया पर एक वर्ग है, हमेशा खिंचाई के मूड में ही रहता है। खिंचाई कक्षा चलाने वालों की सूची में उर्वषी रौतेला भी हैं। ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद उनकी फोटो पर कुछ लोग भड़क ही गए। उर्वषी की मां ने सलामती की दुआ मांग तो ली, अब और क्या चाहिए भाइयों। गुस्सा करने से पहले उनके नए मगरमच्छ डिजाइन जूलरी का जानदार-शानदार कलेक्शन पर तो नजर डाल लेते। मगरमच्छों का ऐसा स्वैग देखा है कहीं। 

ड्रीम मर्चेंट

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट

एक-दूजे के होने की राह में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट एक कदम और आगे आ गए हैं। मुकेश अंबानी के बेटे की सगाई में वैसे तो फिल्मी सितारों का मेला था, लेकिन सितारों से भरी चमक सिर्फ दोनों की आंखों में थी। राधिका कुशल भरतनाट्यम नृत्यांगना हैं, तो अनंत बखूबी पापा के बिजनेस में हाथ बंटा रहे हैं। लंबे समय से रिश्ता जुड़ने की चर्चा को आखिर सगाई ने विराम दे ही दिया।

अजी छोड़िए

मौनी राय

ब्रह्मास्त्र को आए दिन बीत गए, तो मौनी राय ने सोचा कुछ नया किया जाए। छोटे परदे की सबसे प्रसिद्ध नागिन को इस फिल्म से अच्छी प्रशंसा मिली थी। तो नए काम का ऐसा है कि आजकल वो छरहरी काया के लिए टिप्स बता रही हैं। जैसे सफेद चीजों को छोड़ देना। न, न काली बिकनी इस वजह से उन्होंने नहीं पहली कि सफेद छोड़ना है। सफेद मतलब नमक और चीनी। यहां नमक छोड़ा वहां यह ऐसी गजब चमक आपकी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement