Advertisement

सप्‍तरंग

ग्लैमर जगत की खबरें
यामी गौत और आदित्य धर की शादी

सीधे स्ट्राइक

गुपचुप शादी करना बॉलीवुड सेलेब्रिटिज का शगल बनता जा रहा है। लेकिन रोमांस को गुपचुप रखने का ट्रेंड शायद यामी गौतम ने ही शुरू किया है। उरी फिल्म के निर्देशक आदित्य धर के साथ जब उन्होंने सात फेरे ले लिए और इंस्टा पर उसकी घोषणा की तब जाकर लोगों को पता चला। ये भी कोई बात हुई भला। न कोई गॉसिप हुई, न तकरार के आंसू बहे, न गलबहियां न डिनर डेट के फोटो आए...बस सीधे शादी। अगर यही चलन रहा, तो चटपटी खबरों वाले कॉलम तो खतरे में आ जाएंगे भई।

 

बन रहा कारवां

धीरे-धीरे उन्होंने इंडस्ट्री में जगह बनाई और उससे भी कम रफ्तार में अपना काम शुरू किया। अब उसी काम ने उन्हें अलग पहचान दी है। जैकलीन फर्नांडीज पहली ऐसी अभिनेत्री हैं, जो टाइम्स 40 अंडर 40 सूची में जगह बना पाई हैं। उनके वेंचर का नाम भी शानदार है, शी रॉक्स। लेकिन इस बार वह अकेली नहीं हैं, उनके साथ वे तमाम महिलाएं हैं, जो इस मंच से जुड़ी हैं और खुद को पहचान रही हैं, अपनी ताकत महसूस कर रही हैं। पूरे विश्व में युवा नेताओं, आंत्रप्रेन्योर, इनोवेटर्स के बीच जगह बनाना इतना आसान नहीं है। बदलाव की शुरुआत उन्होंने कर दी है। देखते हैं कि बॉलीवुड में क्या बदलता है।

 

यही ठीक है बेबी

अमेरिका की मशहूर टीवी पर्सनैलिटी किम कादर्शियन की बिकनी की फोटो हमेशा ही राहत देती है। किसी पेंटिंग की तरह पहाड़ और पेड़ पर नजर न भी जाए, तो प्रकृति बुरा नहीं मानती। लेकिन मैडम किम को शायद पता नहीं है कि हिंदू धर्म की भावनाओं का खयाल न रखा जाए, तो एक बड़ी आबादी बुरा मान जाती है। हाल ही उन्होंने एक फोटो शूट कराया जिसमें वे ओम डिजाइन के इयररिंग्स पहने हुए हैं। सोशल मीडिया पर वे ट्रोल हो गईं और किसी ने लिख दिया, तुम्हारे लिए ये (बिकनी) ही ठीक है। यानी किम के तमीज के कपड़े पहनने से बड़ी बात है कि किम ने ओम धारण किया।

 

एकदम परफेक्ट

मरून टॉप पर मिस मैच करता हरा पाजामा, जुराबों में खुंसे उसे पांयचे और फ्लिप फ्लॉप स्लीपर। अगर एस्थेटिक्स की नजर से यह खराब लग रहा तो तो जान लें कि नोरा फतेही उस इंटरनेशनल लीग की सदस्य बन गई हैं, जिसमें अब तक बिली ईलीश, कार्डी बी, मैडोना और टेलर स्विफ्ट जैसी हस्तियां शामिल थीं। अपने टेक्सटाइल बैकड्रॉप के लिए पहचाने जाने वाले मोरक्को में जन्मे मशहूर फोटोग्राफर हसन हजाज ने ये फोटो खींचे हैं। चटक और रंगों से भरे टेक्सटाइल बैकड्रॉप हसन की खासियत है, जिसने उन्हें अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलाई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement