Advertisement

सप्‍तरंग

ग्लैमर जगत की हलचल
ज्वाला और विष्णु

एक-दूजे के हुए ज्वाला और विष्णु

भारत की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा और दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता विष्णु विशाल 22 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी हैदराबाद में एक निजी समारोह में संपन्न हुई। ज्वाला और विष्णु, दोनों की ये दूसरी शादी है। इससे पहले ज्वाला ने बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद से शादी की थी, लेकिन उनका 2011 में तलाक हो गया। विष्णु विशाल ने पहली शादी फिल्म निर्माता रागिनी नटराज से 2010 में की थी। लेकिन वह रिश्ता भी परवान नहीं चढ़ पाया। ज्वाला और विष्णु कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। उन्होंने अपने रिश्ते की जानकारी दो साल पहले सोशल मीडिया पर दी थी।

 

बच्चों से मानुषी की अपील

कोरोना काल में कहीं बच्चे टीका लगवाने से न चूक जाएं, इसके लिए यूनीसेफ ने भारत में फिल्म अभिनेत्री और पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर की मदद लेने का फैसला किया है। इसके तहत मानुषी पोलियो, खसरा और चेचक जैसी कई संक्रामक व खतरनाक बीमारियों से बचाने के लिए बच्चों को टीका लगाने की अपील करती नजर आईं। 24-30 अप्रैल तक मनाए गए विश्व टीकाकरण सप्ताह में वे सोशल मीडिया पर भी जुड़ीं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने बच्चों का टीकाकरण कराएं।

 

वरीना ने छोड़ा सोशल मीडिया

अभिनेत्री वरीना हुसैन ने सोशल मीडिया छोड़ने की ऐलान कर दिया है। वरीना हुसैन ने बॉलीवुड फिल्म 'लव यात्री' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अलावा आयुष शर्मा की अहम भूमिका थी। वरीना हुसैन ने हालिया पोस्ट में दावा किया है कि अब वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि अब उनकी टीम उनके अकाउंट को मैनेज करेगी। वरीना के करीब 20 लाख फॉलोअर्स हैं। उन्होंने पिछले वर्ष भी सोशल मीडिया से ब्रेक लिया था। तब उन्होंने उस कदम को 'सोशल मीडिया डिटॉक्स' बताया था। वरीना से पहले फिल्म अभिनेता आमिर खान भी सोशल मीडिया छोड़ने का ऐलान कर चुके हैं।

 

बिकनी बेब दिशा पाटनी

दिशा पाटनी ने एक बार फिर बिकनी पोज से अपने प्रशंसकों को बोल्ड कर दिया है। हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसे ही अंदाज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। ये तस्वीरें उनके प्रशंसकों को खूब लुभा रही हैं। 2015 में तेलुगू फिल्म लोफर से डेब्यू करने वाली दिशा, हिंदी फिल्म एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी से काफी लोकप्रिय हो गईं। उनकी अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह सलमान खान के साथ जल्द ही राधे में नजर आएंगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement