Advertisement

सप्‍तरंग

ग्लैमर जगत की हलचल
बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर

ग्लैमरस जाह्नवी

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्विम सूट की तस्वीरें क्या शेयर कीं, उनके हॉट लुक की चर्चा हर तरफ होने लगी। मालदीव में छुट्टियां मनातीं जाह्नवी हल्के नीले रंग के स्विम सूट में काफी बोल्ड दिख रही हैं। हाल ही में जाह्नवी कपूर की फिल्म रूही रिलीज हुई है। फिल्म में वे ऐसी लड़की के किरदार में हैं, जिस पर एक आत्मा का साया है। उनके साथ राजकुमार राव और वरुण शर्मा ने भी अहम भूमिका निभाई है। बहरहाल, जाह्नवी पर ग्लैमर का साया तो बदस्तूर है।

 

क्राउन छीनने का कारनामा

श्रीलंका में ब्यूटी कॉन्टेस्ट के दौरान अलग ही कारनामा देखने को मिला। प्रतियोगिता के दौरान श्रीलंका की मिसेज वर्ल्ड कैरोलीन जूरी ने जमकर बवाल किया और विजेता के सिर से ताज छीन लिया। कॉन्टेस्ट जीतने वालीं पुष्पिका डी सिल्वा के सिर में चोट लग गई। अब श्रीलंका की पुलिस ने कैरोलीन जूरी को गिरफ्तार कर लिया है। जूरी ने कार्यक्रम में यह कहकर भंग डाला था कि सिर्फ शादीशुदा महिलाएं ही हिस्सा ले सकती हैं। खैर, जूरी की इस हरकत से प्रतियोगिता की साख पर जरूर बट्टा लग गया है।

 

रहमान की साफगोई

ऑस्कर और गोल्डन ग्लोब पुरस्कार विजेता ए.आर. रहमान हाल ही में फिल्म 99 सॉन्ग्स के गानों की रिलीज को लेकर चर्चा में रहे। लेखक और निर्माता के रूप में यह उनकी पहली फिल्म है। इस मौके पर रहमान ने बॉलीवुड में अपने बारे में फैली इस अफवाह पर भी बात की, कि वे हॉलीवुड में सेटल हो गए हैं और अब हिंदी फिल्में नहीं करेंगे। रहमान ने साफ कर दिया है कि ये केवल अफवाहें हैं। मास्टर की साफगोई सबको भा गई और अब उनके नए प्रोजेक्ट का इंतजार है।

 

रेड कारपेट जलवा

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने 74वें बॉफ्टा अवॉर्ड में पति निक जोंस के साथ रेड कारपेट पर धमाकेदार एंट्री की। इस दौरान दोनों की जोड़ी खूबसूरत लग रही थी। प्रियंका खुली हुई नेकलाइन वाली लाल जैकेट में थीं, तो निक सफेद शर्ट और काले रंग के शूट में। दोनों का अंदाज रेड कारपेट पर अलग ही जलवे बिखेर रहा था। प्रियंका की स्टाइलिश और बोल्ड एंट्री ने लोगों को ज्यादा चौंकाया। समारोह में प्रियंका पहले प्रजेंटेटर्स में से एक थीं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement