Advertisement

सप्तरंग

ग्लैमर जगत की खबरें
निया शर्मा

नागिन की निगाहें

मारक निगाहों और कटीली कमर के लिए यदि सिर्फ किम कदर्शियां याद आए, तो एक बार गहरे गुलाबी रंग की मोनोकिनी में निया शर्मा की तस्वीर पर जरूर नजर डालनी चाहिए। इस तस्वीर में कमर के कटाव देख कर यकीनन किम भी निया को दाद देने खुद चली आएंगी। मालदीव के समुद्री किनारे और बी-टाउन के लोगों की भीड़ से अलग, निया गोवा में आराम फरमा रही हैं। नागिन-4 से प्रसिद्ध हुईं निया, सर्दी के मौसम में सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों से आग लगाए रखती हैं। जब नजारे खूबसूरत हों, तो वो टैनिंग की भी परवाह नहीं करतीं, उन्होंने खुद ही लिखा है, “गुड टाइम्स, टैन लाइंस...”

उलट-पलट

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली

मां बनने के बाद, दुनिया का उलट-पुलट हो जाना आम बात है। लेकिन अनुष्का शर्मा ने उससे पहले ही दुनिया को उल्टा करके देखना शुरू कर दिया है। अगले महीने खुशखबरी आने का इंतजार कर रहे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन दिनों भी फिटनेस का साथ नहीं छोड़ रहे हैं। अनुष्का ने लिखा, सही देख-रेख में व्यायाम। अगर किसी के मन में उनकी तरह ही ऐसा कुछ करने का खयाल आ रहा हो, तो उनका सहयोग करने वाले उनके ‘असिस्टेंट’ पर जरूर नजर डालिए। क्योंकि अनुष्का ने फोटो शेयर करते हुए यह भी लिखा था, मजबूत हाथों में। आप समझ गए न। वैसे भी विराट कोहली शायद पहले पति होंगे, जिनके सामने उनकी पत्नी, ‘हैंड्स अप’ के बजाय, ‘हेड डाउन’ कर रही हैं।

मुतियन की माला

रणवीर सिंह

कपड़ों के मामले में रणवीर सिंह की अजीबो-गरीब स्टाइल हमेशा चर्चा में रहती है। रणवीर ऐसे स्टार हैं, जो मीम बनाने वालों और मीम देखने वालों, दोनों के पसंदीदा हैं। उन पर बने मीम उन्हें परेशान नहीं करते, बल्कि इस पर रणवीर कंधे उचका कर कहते हैं, “की फरक पेंदा हे?” स्कर्ट पैंट से लेकर सलवार पर टीशर्ट पहनने के कारनामे करने के बाद पेश है, र‍णवीर का नया स्टाइल, गले में मोतियों की माला। इस माला के चक्कर में, कान में पहने स्टड और कूल सनग्लासेस पर तो किसी का ध्यान ही नहीं जा रहा। यह सब अर्जुन कपूर की वजह से है, जिन्होंने इस तस्वीर पर कमेंट किया, “बाबा तू हीरा नहीं मोती है।” देखा ‘हार’ वाले ही एक दिन दिल जीतते हैं!

मालदीव की नई मेहमान

हिना खान

लॉकडाउन खुलने के बाद जिसे देखो, मालदीव दौड़ रहा है। इस बार मालदीव में नई आमद, हिना खान हैं। लेकिन वहां भी मैडम कुछ अलग करना नहीं भूली हैं। बिकनी पहन कर फोटो खिंचवाने से आगे, वो कैमरे के सामने सेमी न्यूड आकर कुछ ज्यादा ही बोल्ड हो गई हैं। नीले आसमान में तैरते सफेद बादल के टुकड़ों और उसी रंग के कंबल में लिपटी, हिना को देख कर लग रहा है, जैसे उन्हें किसी की परवाह ही नहीं है...।

Advertisement
Advertisement
Advertisement