Advertisement

सप्तरंग

ग्लैमर की दुनिया की खबरें
निया शर्मा

निया की अदा

निया टीवी पर भले ही नागिन बन कर लोगों को लुभाती हों, लेकिन उनका असली शौक साइकिलिंग है। लॉकडाउन खुलने के बाद देर रात तक वो मुंबई की सड़क पर अपनी साइकिल पर घूमती रहीं। उनके फैन्‍स बहुत दिनों बाद उन्हें देख कर खुश थे। लेकिन मैडम शौक के चक्कर में मास्क भूल गई थीं।

असर यहां तक

पिछले कई दिनों से भारत और चीन के बीच गलवन घाटी में तनाव चल रहा है। ऐसे में आमिर की अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग अब लद्दाख में नहीं होगी। आमिर के प्रशंसकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। सुनने में आ रहा है कि अब यह शूटिंग लद्दाख के बजाय करगिल में होगी।

मिलिंद ची आई

मिलिंद सोमण की आई ने 81वें जन्मदिन पर 15 पुशअप्स लगा कर सबको हैरान कर दिया। अब तक मिलिंद ही सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस वीडियो डाल कर छाए रहते थे। लेकिन पुशअप्स लगाकर उषा सोमण ने बता दिया कि मां आखिर मां होती है!

चाची प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा जल्द ही चाची बनने वाली हैं। उनकी जेठानी और गेम ऑफ थ्रोन्स की मुख्य किरदार सोफी टर्नर अपने बेबी बंप के साथ जब घूमती नजर आईं, तो लोगों ने प्रियंका के सोशल मीडिया अकाउंट पर बधाई की बारिश कर दी। कुछ यह पूछने से भी नहीं चूके,  “आप सोफी को कब बड़ी मां बनाएंगी?”

Advertisement
Advertisement
Advertisement