Advertisement

2018 में अंकों का करिश्मा

निजी वर्ष में बदलाव से ऊर्जा का स्तर भी होता है प्रभावित
2018 का कैलेंडर

हर साल एक जनवरी को हम अपने जीवन के नए कैलेंडर में प्रवेश करते हैं। बदले अनुभवों और व्यवहार से हमारी ऊर्जा का पैमाना भी बदलता रहता है। अंक ज्योतिष में नंबरों के बदलाव से ऊर्जा के स्तर में फर्क आता है। ये बदलाव हमारे खास या निजी वर्ष अंक से तय होते हैं। अंक ज्‍योतिष में निजी वर्ष अंक 1-9 के बीच आने वाली वह संख्‍या होती है, जो हमारी जन्मतिथि, जन्म के महीने और मौजूदा वर्ष की संख्याओं को तब तक जोड़े जाने से बनता है जब तक वह इकाई अंक में न पहुंच जाए। इस संख्‍या से ही कैलेंडर वर्ष में आपकी जिंदगी में होने वाले बदलावों का अनुमान लगाया जाता है। यह मौसम की भविष्यवाणी करने जैसा है। यह जीवन के हर क्षेत्र में आपके व्यवहार और अनुभव को तय करता है।

इस साल से आप क्या कर सकते हैं उम्मीदें?

-राजनैतिक और कारोबारी परिवारों में गठजोड़, वैवाहिक संबंध, संयुक्त उद्यम की संभावना।

-अमन कायम करने वाले और मध्यस्थ कामयाब होंगे।

-नारी अधिकार को अधिक महत्व मिलेगा और उम्मीद है कि महिलाओं की कामयाबियों की चमक साल के दौरान बढ़ेगी।

-2018 इंतजार और योजना का साल है। यह आक्रामक रुख अख्तियार करने का साल नहीं है। इस साल का मंत्र धैर्य है।

-यह साल डेयरी, चाय, कॉफी और महिलाओं से जुड़े कपड़े और जेवरात के व्यवसाय करने वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। 

-पर्यावरण की जागरूकता और आध्यात्मिकता लोगों को एक साथ लाएगी।

ऐसे करें अपने निजी वर्ष का निर्धारण?

अपना निजी वर्ष जानने के लिए पहले अपनी जन्म की तिथि लिखें, फिर उसमें जन्म का महीना और वर्तमान साल जोड़ें। इस मामले में वर्तमान वर्ष की संख्या 2 (2+0+1+8=11=1+1=2) है। वर्तमान साल में अब जन्मतिथि और जन्‍म के महीने को जोड़ें। मान लीजिए आपका जन्मदिन 25 नवंबर को है तो आप 25+11 को वर्तमान साल 2018 से जोड़ें। इसे इस तरह लिखें 2+5+1+1+2+0+1+8=20। इसके बाद दो अंकों को तब तक जोड़ें जब तक आप एक अंक तक न पहुंच जाएं। जैसे 20=2+0=2। इसलिए आपका निजी वर्ष 2 है।

अब निजी वर्ष से जानें कैसा रहेगा आपका यह साल

1 नई शुरुआत

निजी वर्ष 1 में आप जो भी शुरुआत करेंगे, संभावना है कि उसका प्रभाव अगले नौ साल तक अनुभव करेंगे। बदलाव और नई शुरुआत के आसपास फोकस करें। आप खुद को नए आत्मविश्वास, स्पष्टता और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य और महत्वाकांक्षा को पाने के लिए काम करते हुए पाएंगे। इस साल व्यक्तिगत उत्‍थान पर ध्यान देने की जरूरत है और आप साझेदारी की ओर भी बढ़ सकते हैं। नए व्यावसायिक अवसर, परियोजनाओं और नौकरी के लिए नए क्षेत्र की ओर भी ध्यान दें। वहीं, वित्त के मामले में लंबे समय के निवेश के लिए अवसर, प्रॉपर्टी, थोड़े कम आक्रामक पोर्टफोलियो ज्यादा फायदेमंद साबित होंगे। आवेग के साथ खर्च करने पर नजर रखें और स्मार्ट जोखिम लें।

2018 में किस पर अंकुश रखें-अहंकारी होना, घमंड, अधिक बोलना और टाल-मटोल आपकी जीत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

2 सहयोग

यह धीमा चलने और अपने आंतरिक संतुलन को खोजने का साल है। अगर कोई आपके साथ प्रतिस्पर्द्धा भी कर रहा हो तो उसे सहयोग दिखाने के और साथ आगे बढ़ने के अवसर के रूप में देखें। सफलता हासिल करने के लिए लोगों के साथ सुसंगत बातचीत और साझेदारी पर ध्यान दें। खुली बातचीत से चट्टान जैसे मजबूत रिश्ते बनाएं। यह साल तैयारी और योजना का है इसलिए कोई भी आमूलचूल परिवर्तन आपको विकास की राह से उतारने वाला हो सकता है। काम की परिस्थितियां या लोग आपको परेशान कर सकते हैं। ऐसे में आप धैर्य के साथ दृढ़ रहें।

2018 में किस पर अंकुश रखें- भावनाओं में लिया गया फैसला, पीड़ितों को चोट पहुंचना और अतीत को छोड़ने की अनिच्छा आपकी जीत की संभावनाओं में बाधा डाल सकते हैं।

 3 रचनात्मक अभिव्यक्ति

आपके अपने रास्ते में आने वाली प्रचुर संभावनाओं के प्रति आशावादी, मित्रों के साथ हाजिरजवाब और मजाकिया रहने की संभावना है। आप खुद को पार्टियों, मेल-मुलाकातों और नेटवर्किंग की चर्चा में पा सकते हैं। आर्थिक रूप से यह अच्छा साल है। आप सही कारणों से समाचार में रहेंगे। हालांकि अपनी लंबित प्रतिबद्धताओं और उदारता के कारण आपके अंदर क्षमता से अधिक खर्च करने की प्रवृत्ति है। अगर आप इन खर्चों पर अंकुश नहीं रखते तो आपके कर्ज के जाल में फंसने की आशंका है। अल्पकालिक निवेश आपको धन के बेहतर संचालन में मदद करेगा।

2018 में किस पर अंकुश रखें- सतही मित्रता, मनोदशा में बदलाव, आवेग में लिए गए फैसले, संकुचित भावनाएं और सीमाओं का फैलाव आपकी जीत की संभावनाओं में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं।

4 व्यावहारिकता

अपने जीवन को फिर से सही रास्ते पर लाने के लिए पिछले साल की गई गलतियों को छोड़ने का वक्त है। यह ऐसा वर्ष है जो आपको अपने कॅरिअर, वित्त और स्वास्थ्य से जुड़ी चीजों को बेहतर करने की चुनौती देता है। अनुशासन, कड़ी मेहनत और ध्यान आपको लक्ष्य प्राप्ति के नजदीक ले जा सकते हैं। आपको कई कोणों पर अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आप धैर्यवान और दृढ़ बने रहें। प्रॉपर्टी या लंबे समय के लिए ठोस निवेश का अवसर फायदेमंद हो सकता है। इस साल की खास बात है कि फटाफट मुनाफा कमाने के तरीके को सुरक्षित बनाया जाए। इस साल आपको दांव पर लगे अपने धन को बढ़ाने की जरूरत है। इसका पुनर्मूल्यांकन करें कि क्या काम कर रहा है और क्या काम नहीं कर रहा है। कानूनी जटिलताओं से आपको असुविधा हो सकती है। बेहतर पाने की चाह में हताश होने से समस्याएं जटिल हो सकती हैं। अगर धैर्य और लचीलेपन के साथ काम किया जाए तो रास्ता साफ हो सकता है।

2018 में किस पर अंकुश रखें-अकड़, अड़ियलपन, जल्द अमीर बनने के लिए बनाई गई योजनाएं, अनसुलझे पारिवारिक मुद्दे और भावनाओं को व्यक्त करने में असमर्थता सफलता की संभावनाओं को नुकसान पहुंचा सकती है।

5 बदलाव

यह एक नाटकीय साल है जिसमें आपके आस-पास अचानक गतिविधियां होंगी। अप्रत्याशित अवसर, पार्टी, रोमांच, जीवन के लिए प्यार इस साल के आकर्षण हैं। आप खुद को एक बवंडर में उड़ता हुआ पा सकते हैं। आप कुछ उतार-चढ़ाव महसूस करेंगे। ऐसे में आपको अनुकूल बनना और खुद को केंद्रित करना होगा। आप अपने रास्ते में आने वाले अवसरों को पकड़ें और लंबे समय तक चलने वाली किसी नई परियोजना को लेने से बचें। आप अपने जीवन में छोटे और महत्वपूर्ण बदलावों की अपेक्षा करें। ये निजी और पेशेवर, व्यवसाय या नौकरी या स्थान परिवर्तन में भी हो सकते हैं। अनियंत्रित खर्चे आपके धन के प्रवाह को प्रभावित कर सकते हैं। खर्च करने से पहले बचत करना लंबे समय के लिए बुद्धिमानी होगी।

2018 में किस पर अंकुश रखें- बिखरी ऊर्जा, बहस, वित्तीय संयम की कमी आपकी कामयाबी की राह रोक सकती है।

6 उत्तरदायित्व

खुद के लिए जिम्मेदारियों और दायित्वों को पेश करने वाले जीवन की अपेक्षा करें। यह साल प्रगति और कॅरिअर की उन्नति के अवसरों से भरपूर है। नई परियोजनाओं के लिए सहयोग के अवसर सामने आएंगे। निवेश और पांच वर्षों के रिटर्न पर आनंद लेने के लिए एक अच्छा साल है। उपहार, विरासत और इनाम की संभावना। अपने पोर्टफोलियो को रचनात्मक तरीके से संतुलित करें। कुछ नई चीजों को हासिल करने की संभावना है। एक कानूनी सफलता की भी उम्मीद है। रिश्तों में शांति खोजने के लिए लचीलेपन का प्रदर्शन करें। वित्तीय प्रगति और लाभ आसानी से आते रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दिमाग, शरीर और आत्मा में संतुलन पैदा करेंगे।

2018 में किस पर अंकुश रखें-जिम्मेदारियों से भागना, पूर्णता की तलाश करना और दूसरों के मामलों में दखल देने से आपको परेशानी हो सकती है।

7 चिंतन

इस साल की ऊर्जा आपको आत्मविश्लेषण की ओर ले जाती है, अंतरमन में झांकने की शक्ति देती है और आपके जीवन की नींव को मजबूत बनाती है। अप्रत्याशित घटनाएं आपके आंतरिक उद्देश्यों की खोज करने में मदद करेंगी। आप दूसरों के अंदर बदलाव के लिए उत्प्रेरक बन सकते हैं। सफलता और मान्यता आपके पास चल कर आएगी। पूरी तरह से जांच-परख के बाद ही निवेश करें। अपनी सफलता का दायरा बढ़ाने के लिए तकनीक से जुड़े किसी विशेष क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करें। महत्वपूर्ण घटनाएं हलचल पैदा कर सकती हैं। दूसरों पर आपके विश्वास की इस साल परीक्षा हो सकती है।

2018 में किस पर अंकुश रखें- ज्यादा अहंकारी होना, तत्काल लाभ की उम्मीद करना और संपत्ति हासिल करने का जुनून प्रतिकूल फल दे सकता है।

8 आत्मबल

कैरमिक इयर होने के नाते आपके लिए जो बाकी है वह आपके पास आएगा। इसलिए अपना संकल्प रखें। अपने सामर्थ्य तक जिएं। जिन गतिविधियों के लिए आपके ध्यान की मांग है वे अत्यधिक उत्तेजित करने वाली भी हो सकती हैं। यह आसान नहीं दिखता पर यह साल आपको पुरस्कृत करेगा। यह आपको उतार-चढ़ाव में डाल सकता है अतः बुद्धिमानी से निवेश करें। प्रॉपर्टी और लंबे समय के लिए निवेश फायदेमंद हो सकते हैं। अनुमान पर अंकुश लगाने की जरूरत है, यह जोखिम लेने वाला साल है। नौकरी, रिश्तों और स्वास्थ्य में बदलाव आपको आरामदायक स्थिति से बाहर धकेल देगा। न्याय से इनकार नहीं किया जाएगा। कानूनी दस्तावेजों के प्रिंट को ठीक से पढ़ें और अपने अंतर्ज्ञान का पालन करें।

2018 में किस पर अंकुश रखें-अहंकार, धौंस देने की प्रवृत्ति, अपने प्रियजनों की उपेक्षा, पीड़ितों से खेलना आपकी जीत की संभावनाओं को प्रभावित कर सकता है।

9 समापन

इस साल, आपके पिछले आठ साल के प्रयास सफलता तक पहुंचेंगे। सभी अधूरे व्यापार को पूरा करें। यह साल पूर्ण करने और नई शुरुआत के लिए तत्परता का है। माफ करें और जाने दें। आप खुद को बड़े उद्देश्य और मानवीय कार्य में शामिल पाते हैं। आपके पास धन रहस्यमय तरीके से आता है। एक आश्चर्यजनक लाभांश (डिविडेंड) या पूर्व में किए गए निवेश की समाप्ति या पैतृक या उपहार की उम्मीद की जा सकती है। प्रसिद्धि, मान्यता और लोकप्रियता अपने चरम पर है। आय के नए साधन के अवसर उपलब्ध होने की उम्मीद है। यह समय वित्तीय विकास, प्रगति और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए है।

2018 में किस पर अंकुश रखें-घमंड, तर्क करने वाला व्यवहार, धन के प्रति अत्यधिक लालसा, अत्यधिक कृपालु होना और अधिक मांग करने की प्रवृत्ति आपकी जीत को सीमित कर सकती है।

नोट-यह व्यापक विश्लेषण है। निजी स्तर पर आपका अनुभव आपके अंक ज्योतिषीय ‘पिन्नैकल’ और ‘चैलेंज’ नंबर के कारण अलग हो सकता है।   

(लेखिका विक्ट्री कोच-न्यूमेरोलॉजिस्ट हैं)

Advertisement
Advertisement
Advertisement