Advertisement

राहुल गांधी को नहीं मिली 'सहारनपुर' जाने की अनुमति

जातीय हिंसा से सुलग रहे सहारनपुर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जाने की अनुमति नहीं मिली। कल वे हिंसा प्रभावित सहारनपुर का दौरा करने वाले थे।
राहुल गांधी को नहीं मिली 'सहारनपुर' जाने की अनुमति

उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड आर्डर आदित्य मिश्रा ने राहुल गांधी को सहारनपुर जाने की अनुमति नहीं दी ।उत्तर प्रदेश के सहारपुर में 27 मई को राहुल गांधी के जाने की योजना थी।



बता दें कि 23 मई को मायावती सहारनपुर जिले के सब्बीरपुर में हिंसा पीड़ितों से मिलने पहुंची थीं। इस दौरान मायावती की सभा भी हुई। सभा के बाद जिले के अलग-अलग हिस्सों में हिंसा की वारदात और बढ़ गई। घटना पर गंभीरता दिखाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर हाल में वहां कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad