Advertisement

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 में से 23 जिलों के कलेक्टर बदले

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को राज्य के 28 में से 23 जिलों के कलेक्टर बदल दिए। सरकार ने...
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 में से 23 जिलों के कलेक्टर बदले

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को राज्य के 28 में से 23 जिलों के कलेक्टर बदल दिए। सरकार ने अपने खुफ़िया प्रमुख को भी बदल दिया। राज्य में प्रशासनिक फेरबदल की चर्चा काफी दिनों से चल रही थी। लेकिन इतनी बड़ी संख्या में कलेक्टरों के बदले जाने की उम्मीद किसी को नहीं थी। इस प्रशासनिक बदलाव में 54 आईएएस अधिकारी प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य के इंटेलिजेंस प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हिमांशु गुप्ता को हटाकर कमान महानिरीक्षक ( आईजी ) डॉ. आनंद छाबड़ा को सौंपा है।

सरकार ने अपर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, को  वित्त विभाग के साथ अब जल संसाधन विभाग सौंपा  है।  उनसे  लोक निर्माण विभाग का  प्रभार ले लिया गया है। डॉ. आलोक शुक्ला,  प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग ,अध्यक्ष, छ0ग0 माध्यमिक शिक्षा मंडल तथा अध्यक्ष, छ0ग0 व्यावसायिक परीक्षा मंडल को  कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। डाॅ. आलोक शुक्ला 31 मई को रिटायर होने वाले हैं। कहा   जा रहा है उन्हें संविदा नियक्ति दे दी जाएगी। श्रीमती रेणु पिल्ले, अपर मुख्य सचिव, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा -महानिदेशक, छ0ग0 प्रशासन अकादमी, रायपुर को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की जगह अब   चिकित्सा शिक्षा विभाग दे दिया गया है।

मनोज कुमार पिंगुआ, प्रमुख सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग, प्रमुख सचिव, वन विभाग, विशेष  कर्त्तव्यस्थ अधिकारी सह निवेश आयुक्त, सीएसआईडीसी, मुख्यालय नई दिल्ली को उनके वर्तमान कर्तव्यों  के साथ-साथ आवासीय आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। प्रसन्ना आर0, भा0प्र0से0, सचिव, सहकारिता विभाग, समाज कल्याण , विज्ञान एवं  प्रौद्योगिकी,  योजना,  आर्थिक  एवं सांख्यिकी विभाग तथा आयुक्त, निःशक्तजन को  सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा सचिव, कौशल विकास विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

इनका बदला गया विभाग 

श्रीमती अलरमेलमंगई डी0, सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ,उच्च शिक्षा विभाग तथा संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास को सचिव, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। अंबलगन पी0,  सचिव, खनिज साधन विभाग, पर्यटन एवं संस्कृति को  सचिव, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। डॉ संजय कुमार अलंग, कलेक्टर, बिलासपुर को आयुक्त, बिलासपुर संभाग, बिलासपुर के पद पर पदस्थ करते हुए आयुक्त, सरगुजा संभाग, अंबिकापुर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। ईमिल लकड़ा,  आयुक्त, सरगुजा संभाग, अंबिकापुर को सचिव, राजस्व मण्डल, बिलासपुर के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव, लोक आयोग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। सी0आर0 प्रसन्ना, संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें तथा विशेष सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को विशेष सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए   आयुक्त, स्वास्थ्य सेवायें तथा प्रबंध संचालक, छ0ग0 मेडिकल सर्विसेज कार्पोरेशन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

भुवनेश यादव, आयुक्त, स्वास्थ्य सेवायें तथा प्रबंध संचालक, छ0ग0 मेडिकल सर्विसेज कार्पोरेशन को विशेष सचिव, ग्रामोद्योग विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। सुश्री शम्मी आबिदी, प्रबंध संचालक, छ0ग0 राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड), रायपुर को संचालक, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास के पद पर पदस्थ किया गया है।  श्रीमती रानू साहू, कलेक्टर, बालोद को आयुक्त, वाणिज्यिक कर, महादेव कावरे, संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन तथा अतिरिक्त प्रभार-संयुक्त सचिव, खनिज साधन विभाग को कलेक्टर,जशपुर, अवनीश कुमार शरण,  कलेक्टर, कबीरधाम को संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण के पद पर पदस्थ किया गया है।

दंतेवाडा के कलेक्टर को भेजा राजनांदगांव

अंकित आनंद, कलेक्टर, दुर्ग को प्रबंध संचालक, छ0ग0 राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड), रायपुर के पद पर पदस्थ करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अटल नगर विकास प्राधिकरण, नवा रायपुर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। नीलम नामदेव एक्का,  मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अटल नगर विकास प्राधिकरण, नवा रायपुर को प्रबंध संचालक, छ0ग0राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन संघ मर्यादित, रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। टोपेश्वर वर्मा, कलेक्टर, दंतेवाड़ा को कलेक्टर, राजनांदगांव, नीलकंठ टीकाम, , कलेक्टर,-कोण्डागांव को संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन, डोमन सिंह,  कलेक्टर, कोरिया से  कलेक्टर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही बनाया गया है। हिमशिखर गुप्ता,  पंजीयक, सहकारी संस्थाएं तथा संचालक, प्रशासन अकादमी को  रजिस्ट्रार, फर्म्स एवं सोसायटी  का काम भी  सौंपा गया है।

राजेश सिंह राणा, संयुक्त सचिव, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग तथा संयुक्त सचिव, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग को सदस्य सचिव, राज्य योजना आयोग के पद पर पदस्थ किया गया है। रणबीर शर्मा,, रजिस्ट्रार, फर्म्स एवं सोसायटी   तथा उप सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग को कलेक्टर, सूरजपुर बनाया  गया है।

अभिजीत सिंह,, मिशन संचालक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को कलेक्टर,-नारायणपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। श्याल लाल धावड़े, कलेक्टर, गरियाबंद को कलेक्टर, बलरामपुर- रामानुजगंज के पद पर पदस्थ किया गया है।संजीव कुमार झा,  कलेक्टर, बलरामपुर-रामानुजगंज को कलेक्टर,सरगुजा के पद पर भेजा गया है। सारांश मित्तर, कलेक्टर सरगुजा को कलेक्टर, बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। यशवंत कुमार,कलेक्टर रायगढ़ को कलेक्टर, जिला-जांजगीर-चांपा के पद पर पदस्थ किया गया है। कार्तिकेय गोयल, कलेक्टरबलौदाबाजार-भाटापारा को कलेक्टर, महासमुंद, भूरे सर्वेश्वर नरेन्द्र, , कलेक्टर, मुंगेली को कलेक्टर,  दुर्ग, सुनील कुमार जैन, , कलेक्टर,  महासमुंद को कलेक्टर,  बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर पदस्थ किया गया है।

रमेश कुमार शर्मा, , उप सचिव, मुख्य सचिव कार्यालय,-संचालक, भू-अभिलेख व आयुक्त, वाणिज्यिक कर को कलेक्टर,  कबीरधाम , जनक प्रसाद पाठक, कलेक्टर, जांजगीर-चांपा को संचालक, भू-अभिलेख के पद पर पदस्थ किया गया है। जन्मेजय महोबे, आयुक्त सह संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग को कलेक्टर,बालोद के पद पर पदस्थ किया गया है। रितेश कुमार अग्रवाल, , मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बिलासपुर को कलेक्टर,  बीजापुर, जयप्रकाश मौर्य, कलेक्टर, राजनांदगांव को कलेक्टर, धमतरी,    सुश्री शिखा राजपूत तिवारी, कलेक्टर,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को नियत्रंक, नाप-तौल के पद पर पदस्थ किया गया है।

दीपक सोनी कलेक्टर, सूरजपुर को कलेक्टर,  दंतेवाड़ा , तंबोली अय्याज फकीरभाई,  कलेक्टर, -बस्तर को आयुक्त, छ0ग0 गृह निर्माण मंडल के पद पर पदस्थ करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रायपुर विकास प्राधिकरण, रायपुर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। भीम सिंह, आयुक्त, छ0ग0 गृह निर्माण मंडल तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रायपुर विकास प्राधिकरण, रायपुर को कलेक्टर, -रायगढ़  बनाया गया है। पुष्पेंद्र कुमार मीणा,  संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राज्य कौशल विकास अभिकरण को कलेक्टर,कोण्डागांव, छत्तर सिंह डेहरे,अपर आयुक्त, संभागायुक्त कार्यालय, बिलासपुर सचिव, राजस्व मंडल, बिलासपुर एवं सचिव, लोक आयोग को कलेक्टर, गरियाबंद के पद पर पदस्थ किया गया है।

कई को मिला अतिरिक्त कार्यभार

के0डी0 कुंजाम, कलेक्टर, बीजापुर को संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए संयुक्त सचिव, राजस्व विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।  रजत बंसल, कलेक्टर, धमतरी को कलेक्टर,  बस्तर,नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर,कलेक्टर, जशपुर को नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के पद पर पदस्थ करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राज्य कौशल विकास अभिकरण, रायपुर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। सत्यनारायण राठौर, , नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन को कलेक्टर,  कोरिया ,पदुम सिंह एल्मा, कलेक्टर,  नारायणपुर को कलेक्टर, मुंगेली, जगदीश सोनकर, , अपर कलेक्टर,  महासमुंद को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ0ग0 स्टेट वाटरशेड मैनेजमेंट एजेंसी, रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा,उप सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को संचालक, महिला एवं बाल विकास के पद पर पदस्थ किया गया है।  डी.राहुल वेंकट ) उप सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा पदेन उप सचिव राज्य योजना आयोग व उप सचिव पर्यटन एवं संस्कृति को उप सचिव खनिज साधन विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार-मिशन संचालक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं ओएसडी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पदस्थ किया गया है।  एस.जयवर्धन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा को आयुक्त नगर पालिका निगम कोरबा, राहुल देव  आयुक्त नगर पालिका निगम कोरबा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नारायणपुर,  कुंदन कुमार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा,  आकाश छिकारा  सहायक कलेक्टर अंबिकापुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सूरजपुर पदस्थ किया गया है।

अनिल कुमार साहू, (आईएफएस ) अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक की सेवायें वन विभाग से लेते हुए प्रबंध संचालक, छ.ग. राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड, रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। माथेश्वरन वी0( आईएफएस ), की सेवायें वन विभाग से लेते हुए  संचालक, उद्यानिकी के पद पर पदस्थ करते हुए संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।  अश्वनी देवांगन (राप्रसे) मुख्य कार्यपालन अधिकारी सूरजपुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दंतेवाड़ा, डाॅ. फरिहा आलम (राप्रसे) उपायुक्त (रा0) संभागीय आयुक्त कार्यालय बिलासपुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा,  आशुतोष पाण्डेय (राप्रसे) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा को आयुक्त नगर पालिका निगम रायगढ़ पदस्थ किया गया है।  प्रकाश कुमार सर्वे (राप्रसे) आयुक्त नगर पालिका निगम रिसाली जिला दुर्ग को वर्तमान काम  के साथ-साथ अपर कलेक्टर जिला दुर्ग का अतिरिक्त कार्यभार सौपा गया है। गजेन्द्र सिंह ठाकुर (राप्रसे) अपर कलेक्टर दुर्ग को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर,  राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता (राप्रसे) आयुक्त नगर पालिका निगम रायगढ़ को संयुक्त कलेक्टर जिला बलौदाबाजार-भाटापारा,  विभोर अग्रवाल (राप्रसे) अवर सचिव जनसंपर्क विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार-अवर सचिव सा.प्र.वि. को अवर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त करते हुए महाप्रबंधक छत्तीसगढ़ संवाद का अतिरिक्त कार्यभार सौपा गया है।   प्रेम कुमार पटेल (राप्रसे) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नारायणपुर को आयुक्त नगर पालिक निगम जगदलपुर,  सच्चिदानंद आलोक (ग्रामीण विकास सेवा) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दंतेवाड़ा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग पदस्थ किया गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad