Advertisement

मध्य प्रदेश में मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की हत्या, चार दिनों में दूसरी वारदात

मध्य प्रदेश के बरवानी जिले के बलवाडी़ में एक भाजपा नेता के शव मिलने से हड़कंप मच गया। बलवाड़ी भाजपा...
मध्य प्रदेश में मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की हत्या, चार दिनों में दूसरी वारदात

मध्य प्रदेश के बरवानी जिले के बलवाडी़ में एक भाजपा नेता के शव मिलने से हड़कंप मच गया। बलवाड़ी भाजपा नेता मनोज ठाकरे का शव वारला पुलिस स्टेशन सीमा क्षेत्र में एक मैदान में मिला है। कहा जा रहा है कि अध्यक्ष मनोज ठाकरे की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। पुलिस को सर पर पत्थर मारकर हत्या करने की आशंका है। बता दें कि पिछले पिछले चार दिनों में भाजपा नेता की हत्या की दूसरी वारदात है। गुरुवार की रात को मंदसौर में नगरपालिका अध्यक्ष और बीजेपी नेता प्रहलाद बंधवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

ठाकरे का शव बलवाड़ी-सेंधवा रोड पर मिला। जहां से पुलिस ने खून से सना पत्थर भी बरामद किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ठाकरे आज तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। हत्या के बाद मौके पर वरला थाना पुलिस पहुंची। बाद में एडिशनल एसपी भी बड़वानी से मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद भीड़ को शांत कराया।

गुरुवार को भाजपा नेता की गोली मारकर कर दी गई थी हत्या

इससे पहले मंदसौर में गुरुवार शाम भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मारे गए भाजपा नेता मंदसौर नगर पालिका के अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार थे। प्रहलाद बंधवार को अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने सिर में गोली मारी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। हालांकि, इस हत्या पर सियासत भी तेज हुई और शिवराज सिंह चौहान उनके परिजनों से मिलने भी पहुंचे थे।

अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ेंगे: शिवराज

इसे लेकर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उनकी अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई अंतिम सांस तक जारी रहेगी। वे किसी तरह की राजनीति नहीं करना चाहते, मगर राज्य में कहीं भी गड़बड़ हुई तो संघर्ष करेंगे।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बंधवार की हत्या के मामले में भाजपा कार्यकर्ता मनीष बैरागी को गिरफ्तार किया है। उस पर पहले से ही हत्या के प्रयास, अपहरण सहित आधा दर्जन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस प्राथमिक तौर पर जमीन विवाद के चलते हुई घटना बता रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad