Advertisement

गर्मियों का पूरा आनंद लें, पर न्यूट्रिशनिस्ट अपूर्वा अग्रवाल की ये बाते जरूर रखें ध्यान

गर्मियों का मौसम अब दस्तक देने लगा है, और इस बार भी गर्मी जम कर पड़ेगी। गर्मी बहुत लोगों का पसंदीदा मौसम...
गर्मियों का पूरा आनंद लें, पर न्यूट्रिशनिस्ट अपूर्वा अग्रवाल की ये बाते जरूर रखें ध्यान

गर्मियों का मौसम अब दस्तक देने लगा है, और इस बार भी गर्मी जम कर पड़ेगी। गर्मी बहुत लोगों का पसंदीदा मौसम भी है पर गर्मी में खुद की सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। क्यूंकि गर्मी में डिहाइड्रेशन, पेट से संबंधी समस्या, स्किन संबंधी समस्या चरम पर होती है। और ज़रा सी गलती बोहोत महंगी पढ़ सकती है।

पर चिंता की कोई बात नहीं। सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट अपूर्वा अग्रवाल द्वारा बताई गई बात आपको चुब्ती गर्मी में एक दम सुरक्षित रखेंगे। अपूर्वा नागपुर की क्लीनिकल बसेड न्यूट्रिशनिस्ट है जो कि अपने क्लाइंट की जरूरत के हिसाब से उनको डायट चार्ट बना कर देती है। अपूर्वा ने अपने काफी लोगो की पीसीओडी, वजन कम करने में, थायरॉयड ,स्किन डिजीज जैसे हैल्थ समस्याओं से लडने में मदद की है।

ये रहे अपूर्वा द्वारा सुझाए गई कुछ याद रखने वाली बाते। गर्मियों के मौसम में सबसे अधिक इन बातों का ध्यान रखे।

पानी का खूब सेवन करे
गर्मियों में सबसे ज्यादा बीमारियां पानी की कमी से होती है। इसी लिए कम से कम आंठ से नौ गिलास पानी पिए। पानी के सेवन से द डीहाइड्रेशन से बचने में आसानी होगी साथ में तरो ताज़ा महसूस होगा। कई बार पानी की जगह आप फलो का फ्रेश जूस, नींबू पानी, छाच, नारियल पानी का सेवन कर सकते है।

अपने खाने में कूलिंग फूड रखें
कूलिंग फूड का अर्थ है, ऐसा खाना जो आपके शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है। नारियल पानी, खीरा, दही, पुदीना, गोंध, नींबू, आदि जैसे कूलिंग फूड आपको पानी की कमी से बचाएंगे और साथ ही आपकी सेहत का ख्याल भी रखेंगे।

मौसमी फलों और सब्ज़ियों को खाए
गर्मी के मौसम की सबसे अच्छी बात यह है कि पानी और फाइबर से भरपूर सब्ज़ियों और फल आपको हर जगह मिल जाएंगे। तरबूज, खरबूज, फलों का राजा आम, अंगूर आदि और बच्चो की सबसे नापसंद पर न्यूट्रीशनल वल्यू में हाई टिंडे, तौरी, और गीया आदि सबसे पोषक आहार है।

हल्का खाना खाए
गर्मियों के दिन बढ़े और रातें छोटी होती है। इसीलिए सही समय पर सही मात्रा में सही भोजन खाना काफी अनिवार्य है। वरना पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तेल में तली और जुड़ा मसालों वाली खाने से दूर रहें। चुबती गर्मियों में इन चीज़ों से दूरी अवश्य बनाए रखे।

कैफ़ीन और अल्कोहल का सेवन ना करे
कैफ़ीन और अल्कोहल का मूल स्वभाव डीहाइड्रेट करने का होता है। साथ ही इनका ज्यादा मात्रा में सेवन पेट में काफी गर्मी कर सकता है, जिसके कारण पेट में अल्सर, एसिडिटी, कब्ज जैसी बीमारी हो सकती है। इसीलिए इनका सेवन ना मात्र ही करे।

प्रोसेस्ड और पैकेज फूड से बचे
पैकेज फूड में नमक, चीनी, प्रिजर्वेटिव, तेल और मसालों का अधिक इस्तेमाल होता है। इनकी न्यूट्रीशनल वैल्यू बेहद कम होती है और गर्मियों में इस प्रकार का भोजन काफी मुश्किलें बढ़ा सकता है। इसीलिए इनका सेवन करने से बचे।

भोजन करना मत भूले
अक्सर लोग ज्यादा गर्मी की वजह से भोजन समय पर नहीं करते या बिल्कुल भोजन नहीं करते। इस की वजह से शरीर में नुकसान हो सकता है। थकान और बीमारियां दोनों बढ़ जाती है। इसीलिए भोजन अवश्य करे।


अपूर्वा अग्रवाल ने अपनी पढ़ाई यू एस ए की काफी महशुर कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से की हैं। हाल ही, बीते हुए साल दिसंबर 2022 को उनको आई बी ए अवॉर्ड्स के द्वारा " बेस्ट न्यूट्रीशन इन नागपुर" का खिताब भी हासिल हुआ है। उनका मानना है कि लोग को गर्मी के मौसम का लुफ्त उठाना चाहिए पर साथ ही अपनी सेहत का खासा खयाल रखना चाहिए।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement