Advertisement

विश्‍व कप 2019 के लिए श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, मंलिगा से छिनी कप्तानी

क्रिकेट के 'महाकुंभ' विश्‍व कप का आयोजन 30 मई से इंग्‍लैंड में होगा, जिसके लिए गुरुवार को श्रीलंका ने...
विश्‍व कप 2019 के लिए श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, मंलिगा से छिनी कप्तानी

क्रिकेट के 'महाकुंभ' विश्‍व कप का आयोजन 30 मई से इंग्‍लैंड में होगा, जिसके लिए गुरुवार को श्रीलंका ने अपनी क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। राष्‍ट्रीय चयनकर्ताओं ने 2019 विश्‍व कप के लिए 15 सदस्‍यीय टीम का चयन किया है। करीब पांच साल बाद वनडे टीम में वापसी करने वाले दिमुथ करुणारत्‍ने टीम के कप्‍तान होंगे। हालांकि टीम में किसी खिलाड़ी को उप कप्तान का पद नहीं दिया गया है। वहीं लसिथ मलिंगा और एंजेलो मैथ्यूज जैसे सीनियर खिलाड़ियों को स्क्वाड की मदद करने के लिए रखा गया है।

कई तो ऐसे खिलाड़ी जो तीन-चार साल बाद खेलेंगे वनडे

श्रीलंकाई टीम में मिलिंडा सिरिवर्दना, जैफ्री वॉन्‍डरसे और जीवन मेंडिस की वापसी हुई है। सिरिवर्दना और वॉन्‍डरसे ने आखिरी बार 2017 अक्‍टूबर में वनडे मैच खेला था। वहीं जीवन मेंडिस ने 2015 में अफगानिस्‍तान के खिलाफ मुकाबला खेला था। हालांकि, निरोशन डिकवेला, दनुष्‍का गुनाथिलाका, दिनेश चंडीमल, उपुल थरंगा और अकिला धनंजर अपनी जगह बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं। तो वहीं ओशाडा फर्नांडो, एंजेलो परेरा, कसुन रजित और वानिंडु हसरंगा को विश्‍व कप टीम में शामिल नहीं किया गया है।

खुद कप्तान 2015 के बाद खेलेंगे वनडे

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एक दिन पहले ही लसिथ मलिंगा को हटाकर दिमुथ करुनारत्‍ने को श्रीलंका की वनडे टीम का कप्‍तान बनाया था। इस ओपनर ने अब तक केवल 17 वन-डे खेले हैं और उसमें उनकी औसत 15.83 की रही है। करुणारत्‍ने का सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर महज 60 रन रहा है। वे टेस्ट टीम का नेतृत्व भी करते हैं और उनका हाल ही में टेस्‍ट क्रिकेट में प्रदर्शन भी काफी दमदार रहा था। इस आश्चर्यजनक कदम ने श्रीलंकाई क्रिकेट में चल रही उथल-पुथल को और हवा दी है, जिसकी जांच आईसीसी द्वारा बड़े पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार के लिए भी की जा रही है।

मलिंगा कप्तान से अच्छे खिलाड़ी

श्रीलंका क्रिकेट के प्रमुख शम्मी सिल्वा ने कहा कि मलिंगा, जो कि वर्तमान में आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के साथ हैं, से हमें उम्मीद है कि वह देश के लिए खेलेंगे। श्रीलंका एक जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ कार्डिफ में अपना विश्व कप अभियान शुरू करेगी। वे इससे पहले दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो वार्म-अप मैच भी खेलने वाले हैं।

चयनकर्ताओं के अध्यक्ष असांथा डी मेल ने कहा कि मलिंगा एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं,उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा है लेकिन वे दूसरों का नेतृत्व करने में सक्षम नहीं थे। कप्तानी मलिंगा के लिए काम नहीं कर रही थी और उन्हे टीम को एक मजबूत इकाई बनाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ा था।

कई कप्तान बदल चुकी है श्रीलंका

पिछले कुछ समय में श्रीलंका क्रिकेट ने अपने वनडे कप्‍तानों को बहुत जल्‍दी-जल्‍दी बदला है। पिछली चार सीरीज में श्रीलंका के तीन अलग कप्‍तान रहे हैं। एंजेलो मैथ्‍यूज, दिनेश चंडीमल और लसिथ मलिंगा कप्‍तानी की जिम्‍मेदारी निभा चुके हैं।

विश्व कप के लिए श्रीलंका टीम:

दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लसिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज, थिसारा परेरा, कुसल जेनिथ परेरा, धनंजया डी सिल्वा, कुसल मेंडिस, इसुरु उडाना, मिलिंदा सिरीना, अविष्का फर्नांडो, जीवन मेंडिस, लाहिरु थिरिमाने, जेफ्री वैंडरसे, नुवान प्रदीप और सुरंगा लकमल।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad