Advertisement

2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में नहीं होगी निशानेबाजी, महिला क्रिकेट को पहली बार मिली जगह

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में निशानेबाजी शामिल नहीं होगी जिससे भारत को करारा झटका लगा है। गोल्ड कोस्ट में 2018...
2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में नहीं होगी निशानेबाजी, महिला क्रिकेट को पहली बार मिली जगह

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में निशानेबाजी शामिल नहीं होगी जिससे भारत को करारा झटका लगा है। गोल्ड कोस्ट में 2018 खेलों में भारत ने सात स्वर्ण सहित इस खेल में 16 पदक जीते थे। निशानेबाजी की अनुपस्थिति से 2022 संस्करण में भारत के पदक तालिका में एक बड़ी सेंध लगने की संभावना है। भारत ने पारंपरिक रूप से निशानेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया है जो 1966 से एडिनबर्ग में 1970 संस्करण को छोड़कर प्रत्येक राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा रहा है। तीरंदाजी एक और खेल है जिसे कार्यकारी बोर्ड ने मंजूरी नहीं दी।

ईसीबी ने सीजीएफ के इस फैसले का किया स्वागत

हालांकि महिला क्रिकेट की 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में वापसी हो गई है। कॉमवेल्थ गेम्स फेडरर (सीजीएफ) कार्यकारिणी बोर्ड की यहां हुई बैठक में महिला क्रिकेट को 2022 खेलों के लिए नामित किया गया। आईसीसी और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सीजीएफ के इस फैसले का स्वागत किया है। इस पर सीजीएफ के 51 प्रतिशत सदस्यों की मंजूरी मिलना जरूरी है। आईसीसी ने बयान में कहा कि सीजीएफ सदस्यों द्वारा अभी इसे मंजूरी दी जानी बाकी है। इस फैसले के लिए ईसीबी और आईसीसी के प्रयास शामिल हैं, जिन्होंने महिला क्रिकेट को राष्ट्रमंडल खेल कार्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए काफी मेहनत की।

वालीबाल और पैरा टेबल टेनिस भी शामिल

बर्मिंघम 2022 के सीईओ इयान रीड ने कहा कि हमने काफी समीक्षा के बाद महिला क्रिकेट, बीच वालीबाल और पैरा टेबल टेनिस को शामिल करने का सुझाव दिया। पिछले साल भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के अध्यक्ष रनिंदर सिंह ने कहा था कि निशानेबाजी को हटाये जाने पर भारत को 2022 राष्ट्रमंडल खेलों का बहिष्कार करना चाहिए।

होंगी कहीं अधिक महिला पदक विजेता

उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा चयन भी है जो यह सुनिश्चित करने में मदद कर सकता है कि 2022 राष्ट्रमंडल खेल इतिहास में सबसे अधिक समावेशी होंगे, जिनमें सबसे बड़ा पैरा-खेल कार्यक्रम और पहले से कहीं अधिक महिला पदक विजेता भी होंगी, यह एक महान कहानी का प्रतिनिधित्व होगी न ही केवल बर्मिंघम 2022 के लिए बल्कि सामान्य रूप से महिलाओं के खेल के लिए भी।

एक बार 1998 कुआलालंपुर खेलों हुआ था क्रिकेट शामिल

राष्ट्रमंडल खेलों में सिर्फ एक बार 1998 कुआलालंपुर खेलों में क्रिकेट को शामिल किया गया था। हालांकि इस दौरान सिर्फ पुरुष टीमों ने ही हिस्सा लिया था जिसमें दक्षिण अफ्रीका चैंपियन बना था। महिला क्रिकेट के अलावा बीच वालीबॉल और पैरा टेबल टेनिस को भी 2022 खेलों के लिए नामित किया गया है।

(एजेंसी इनपुट)

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad