Advertisement

ओलंपिक: हरियाणा ही नहीं पंजाब से लेकर मणिपुर तक में 'गोल्डन जश्न', नीरज चोपड़ा पर हुई इनामों की बारिश

टोक्यो ओलंपिक के जैवलिन थ्रो इवेंट में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। एथलेटिक्स...
ओलंपिक: हरियाणा ही नहीं पंजाब से लेकर मणिपुर तक में 'गोल्डन जश्न', नीरज चोपड़ा पर हुई इनामों की बारिश

टोक्यो ओलंपिक के जैवलिन थ्रो इवेंट में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। एथलेटिक्स में भारत की ओर से ओलंपिक मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा पहले खिलाड़ी बने हैं। नीरज चोपड़ा के यह विशेष कारनामा करते ही उन पर इनामों की बारिश शुरू हो गई है। न सिर्फ हरियाणा सरकार की ओर से बल्कि पंजाब, मणिपुर जैसे राज्यों ने भी उनको सम्मानित करने का फैसला लिया है।

आइए जानते हैं कहाँ-कहाँ से हुई है इनामों की घोषणाएं....


-पानीपत के रहने वाले नीरज चोपड़ा को हरियाणा सरकार ने 6 करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है।हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए कहा कि नीरज चोपड़ा ने पूरे देश को जीत लिया है। उन्होंने कहा, ''नीरज चोपड़ा ने न केवल पदक जीता, बल्कि पूरे देश का दिल भी जीता। देश इस पल का लंबे समय से इंतजार कर रहा था और पूरे देश को उन पर गर्व है।'' इसके साथ ही नीरज चोपड़ा को हरियाणा सरकार ने ग्रेड ए की नौकरी देने का वादा भी दिया है। वहीं पंचकूला में फ्लैट खरीदने पर भी सरकार नीरज चोपड़ा को रियायत देगी।

 

-पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी नीरज को टोक्यो में ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई दी। पंजाब सरकार ने नीरज चोपड़ा को दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ''सोना! नीरज चोपड़ा। आपने इतिहास रचा है और पूरे देश को गौरवान्वित किया है।''

 

-भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी नीरज चोपड़ा की उपलब्धि की तारीफ की है। बीसीसीआई ने नीरज चोपड़ा की सराहना करते हुए उन्हें एक करोड़ रुपये पुरस्कार राशि के तौर पर देने का वादा किया है।


-आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने भी नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।


-दिग्गज उद्योगपति आनंद महेंद्रा ने कहा है कि वह नीरज चोपड़ा को इंडिया वापस लौटने पर एसयूवी 700 गिफ्ट करेंगे।


मणिपुर की सरकार ने भी नीरज चोपड़ा को 1 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है. मणिपुर की कैबिनेट बैठक में नीरज चोपड़ा को 1 करोड़ रुपये देने का फैसला लिया है...


- नीरज चोपड़ा को इंडिगो ने भी खास तोहफा दिया है। कंपनी की ओर से पूरे एक साल के लिए मुफ्त टिकट का ऐलान कर दिया गया है। उनके लिए ये स्पेशल स्कीम 8 अगस्त से अगले साल 7 अगस्त तक जारी रहने वाली है।


बता दें कि अभी भी नीरज के लिए और भी इनामों की घोषणाएं हो सकती हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad