Advertisement

टोक्यो पैरालंपिक: पुरुषों की हाई जंप में प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया सिल्वर, रचा नया एशियाई रिकॉर्ड

टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय एथलीट्स लगातार अपना जलवा बिखेर रहे हैं। पुरुषों की हाई जंप (T64) में...
टोक्यो पैरालंपिक: पुरुषों की हाई जंप में प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया सिल्वर, रचा नया एशियाई रिकॉर्ड

टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय एथलीट्स लगातार अपना जलवा बिखेर रहे हैं। पुरुषों की हाई जंप (T64) में शुक्रवार को भारतीय खिलाड़ी प्रवीण कुमार (खेल वर्ग T44) ने रजत पदक जीता। सिल्वर मेडल के साथ ही 2.07 मीटर की छलांग लगाकर प्रवीण ने  नया एशियाई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इस जीत के बाद गौतमबुद्धनगर के जेवर में रहने वाले प्रवीण कुमार के घर पर भी जश्न का माहौल है।

बता दें कि टोक्यो पैरालंपिक में प्रवीण कुमार का यह मेडल भारत को मिला 11वां पदक है। उनके इस मेडल से देश की जनता काफी खुश है। देश के सभी जाने माने दिग्गजों ने उन्हें उनकी जीत पर ट्वीट कर बधाईयां दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो पैरालंपिक में पुरुष हाई जंप में भारतीय खिलाड़ी प्रवीण कुमार के रजत पदक जीतने पर ट्वीट कर प्रवीण कुमार को शुभकामनाएं दी हैं।

पीएम के साथ देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ट्वीट कर टोक्यो पैरालंपिक में पुरुष हाई जंप में भारतीय खिलाड़ी प्रवीण कुमार के रजत पदक जीतने पर बधाई दी।

प्रवीण कुमार की ऐतिहासिक जीत पर भारतीय पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष, दीपा मलिक ने कहा कि भारत के खाते में एक और मेडल आया है। प्रवीण कुमार ने हाई जंप में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा है। अब भारत पैरा एथलेटिक्स में हाई जंप और जैवलिन के लिए जाना जाएगा। प्रवीण कुमार को बहुत-बहुत बधाई।

टोक्यो पैरालंपिक में प्रवीण कुमार द्वारा हाई जंप में सिल्वर मेडल जीतने पर उनकी मां ने कहा, 'यूपी मुझे इतनी खुशी है कि मैं उसे बयान नहीं कर सकती हूं। मैं यहीं चाहती हू कि प्रवीण कुमार खूब मेहनत करते रहे और देश का नाम रोशन करते रहे। उनका मन खेल-कूद में ज़्यादा रहा है।'

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad