Advertisement

आईपीएल ऑक्शन: श्रेयस और हर्शल पर हुई पैसों की बारिश, वहीं मिस्टर आईपीएल रैना को नहीं मिला कोई खरीददार

आईपीएल -2022 के लिए मेगा ऑक्शन जारी है। टीमें अपनी  जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों पर बोलियां लग रही हैं।...
आईपीएल ऑक्शन: श्रेयस और हर्शल पर हुई पैसों की बारिश, वहीं मिस्टर आईपीएल रैना को नहीं मिला कोई खरीददार

आईपीएल -2022 के लिए मेगा ऑक्शन जारी है। टीमें अपनी  जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों पर बोलियां लग रही हैं। कप्तानी की तलाश कर रही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने श्रेयस अय्यर को 12•25 करोड़ में खरीदा। माना जा रहा है कि श्रेयस के रूप में किंग खान की टीम को उसका कप्तान मिल गया है। वहीं पिछले सीजन अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों को छकाने वाले हर्शल पटेल को आरसीबी ने 10•75 करोड़ में खरीदा। ऑक्शन की सबसे बड़ी बात यह रही कि मिस्टर आईपीएल का तमगा पाने वाले अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना में पहले दौर में किसी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

किस टीम ने किसको खरीदा...

शिखर धवन - 8•25 करोड़ - पंजाब किंग्स
अश्विन - 5 करोड़ - राजस्थान रॉयल्स
कमिंस - 7•25 करोड़ - केकेआर
रबाड़ा- 9•25 करोड़ -पंजाब किंग्स
बोल्ट- 8 करोड़ - राजस्थान रॉयल्स
मोहम्मद शमी - 6•25 करोड़ - गुजरात टाइटंस
फाफ डू प्लेसिस -7  करोड़ -आरसीबी
डी कॉक - 6•75 करोड़ - लखनऊ सुपर जाइंट्स
डेविड वार्नर- 6•25 करोड़ - दिल्ली कैपिटल्स

मनीष पांडे - 4•6 करोड़ - लखनऊ
रॉबिन उथप्पा- 2 करोड़ - चेन्नई सुपर किंग्स
जैसन रॉय - 2 करोड़ -गुजरात
डेविड मिलर - नहीं बिके
देवदत्त पद्दीकल- 7•75 करोड़ - राजस्थान रॉयल्स
स्टीव स्मिथ - नहीं बिके

ब्रावो - 4•40 करोड़ - चेन्नई सुपर किंग्स
नीतीश राणा - 8 करोड़ - केकेआर
जैसन होल्डर - 8•75 करोड़ - लखनऊ
शाकिब अल हसन - नहीं बिके
दीपक हुड्डा - 5•75 करोड़-  लखनऊ

आपको बता दें कि शुक्रवार को 10 नए खिलाड़ियों के ऑक्शन पूल में जोड़े जाने के बाद, बोली लगने वाले खिलाड़ियों की संख्या अब 600 हो गई है। जबकि, इससे पहले 590 खिलाड़ियों पर बोली लगनी थी। इस बार के ऑक्शन में सभी टीमों की नजर होगी कि कैसे आने वाले सालों के लिए अपनी कोर टीम को मजबूत किया जाए।

इस बार की मौजूदा आठ फ्रेंचाइजियों को अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन करनी की अनुमति थी और वही दो नई टीमें, लखनऊ सुपर जाइंट्स और गुजरात टाइटंस हैं ने अपने ड्राफ्ट से 3 खिलाड़ियों को चुना है। आपको बता दें कि इस बार नीलामी में लगभग 220 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं, हालांकि, क्रिस गेल, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जो रूट और मिचेल स्टार्क जैसे प्लेयर खिलाड़ी ने इस बार आईपीएल में हिस्सा नहीं होंगे

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement