Advertisement

राष्ट्रपति ने 62 खिलाड़ियों को किया सम्मानित; नीरज-मिताली-रवि दहिया सहित 12 एथलीट को खेल रत्न, 35 को मिला अर्जुन अवॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खेल जगत में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और कोच को खेल पुरस्कारों...
राष्ट्रपति ने 62 खिलाड़ियों को किया सम्मानित; नीरज-मिताली-रवि दहिया सहित 12 एथलीट को खेल रत्न, 35 को मिला अर्जुन अवॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खेल जगत में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और कोच को खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया। ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा, ओलंपिक रजत पदक विजेता पहलवान रवि दहिया, महिला क्रिकेटर मिताली राज और हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह समेत 12 एथलीट को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, 35 को अर्जुन, 10 को द्रोणाचार्य और पांच को ध्यानचंद अवॉर्ड दिया गया।

ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह का नाम लिस्ट में बाद में जोड़ा गया था। वहीं खेल रत्न पुरस्कार हासिल करने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर इस समारोह में शामिल नहीं हुए। उनकी मां का देंहात होने के कारण वो वापस घर लौट गए थे। उन्होंने 2020 पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

नीरज चोपड़ा सात अगस्त को तोक्यो खेलों में 87.58 मीटर के प्रयास के साथ ऐथलेटिक्स में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। रेसलर रवि दहिया ने तोक्यो ओलिंपिक में ही सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। महिला क्रिकेटर मिताली राज को भी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। अर्जुन पुरस्कार विजेताओं में अधिकतर पैरालिंपिक खेलों में रजत पदक विजेता हैं। इनमें क्रिकेटर शिखर धवन भी शामिल हैं। गौतम बुद्ध नगर के डीएम और पैरालंपिक बैडमिंटन खिलाड़ी सुहाश यतिराज को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इन्हें मिला मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार:

नीरज चोपड़ा (ऐथलेटिक्स), रवि कुमार (कुश्ती), लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी), पीआर श्रीजेश (हॉकी), अवनि लेखारा (पैरा शूटिंग), सुमित अंतिल (पैरा ऐथलेटिक्स), प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन), कृष्णा नागर (पैरा बैडमिंटन), मनीष नरवाल (पैरा शूटिंग), मिताली राज (क्रिकेट), सुनील छेत्री (फुटबॉल), मनप्रीत सिंह (हॉकी)।

इन्हें मिला अर्जुन पुरस्कार:

अरपिंदर सिंह (ऐथलेटिक्स), सिमरनजीत कौर (मुक्केबाजी), शिखर धवन (क्रिकेट), सीए भवानी देवी (तलवारबाजी), मोनिका (हॉकी), वंदना कटारिया (हॉकी), संदीप नरवाल (कबड्डी), हिमानी उत्तम परब (मल्लखंब), अभिषेक वर्मा (निशानेबाजी), अंकिता रैना (टेनिस), दीपक पूनिया (कुश्ती), दिलप्रीत सिंह (हॉकी), हरमनप्रीत सिंह (हॉकी), रूपिंदर पाल सिंह (हॉकी), सुरेंद्र कुमार (हॉकी), अमित रोहिदास (हॉकी)), बीरेंद्र लाकड़ा (हॉकी), सुमित (हॉकी), नीलकांत शर्मा (हॉकी), हार्दिक सिंह (हॉकी), विवेक सागर प्रसाद (हॉकी), गुरजंत सिंह (हॉकी), मनदीप सिंह (हॉकी), शमशेर सिंह (हॉकी), ललित कुमार उपाध्याय (हॉकी), वरुण कुमार (हॉकी), सिमरनजीत सिंह (हॉकी), योगेश कथूनिया (पैरा ऐथलेटिक्स), निषाद कुमार (पैरा ऐथलेटिक्स), प्रवीण कुमार (पैरा ऐथलेटिक्स), सुहाश यतिराज (पैरा बैडमिंटन), सिंहराज अधाना (पैरा निशानेबाजी), भावना पटेल (पैरा टेबल टेनिस), हरविंदर सिंह (पैरा तीरंदाजी) और शरद कुमार (पैरा ऐथलेटिक्स)।

लाइफ-टाइम श्रेणी में द्रोणाचार्य पुरस्कार:

टी. पी. औसेफ, सरकार तलवार, सरपाल सिंह, आशान कुमार और तपन कुमार पाणिग्रही

नियमित श्रेणी में द्रोणाचार्य पुरस्कार: राधाकृष्णन नायर पी, संध्या गुरुंग, प्रीतम सिवाच, जय प्रकाश नौटियाल और सुब्रमण्यम रमन

लाइफटाइम अचीवमेंट (ध्यानचंद पुरस्कार):

लेख केसी, अभिजीत कुंटे, दविंदर सिंह गरचा, विकास कुमार और सज्जन सिंह

मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी:

पंजाब विश्वविद्यालय (चंडीगढ़)

बता दें कि खेल रत्न सम्मान पाने वाले खिलाड़ी को 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक पदक और सम्मान पत्र दिया जाता है। वहीं अर्जुन पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ी को 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि, एक कांस्य प्रतिमा और एक सम्मान पत्र दिया जाता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad