Advertisement

नीरज चोपड़ा, मिताली राज समेत कुल 11 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न के लिए चुना गया, देखें- पूरी लिस्ट

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इस बार टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज...
नीरज चोपड़ा, मिताली राज समेत कुल 11 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न के लिए चुना गया, देखें- पूरी लिस्ट

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इस बार टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा और रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि दहिया, ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन, हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश,  फुटबॉलर सुनील छेत्री, महिला क्रिकेटर मिताली राज समेत कुल 11 खिलाड़ियों को खेल रत्न के लिए चुना गया है।   

इनके अलावा टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड समेत दो पदक जीतकर इतिहास रचने वाली महिला पैरा निशानेबाज अवनी लेखरा और क्रिकेटर शिखर धवन समेत 35 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया है। 

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को आयोजित किया जाता था लेकिन इस साल इसमें विलंब किया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि केंद्र सरकार खिलाड़ियों के चयन में टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को भी शामिल करना चाहती थी। 

पैरालिंपिक खेलों का आयोजन इस साल 24 अगस्त से पांच सितंबर तक टोक्यो में हुआ था। इस दौरान भारतीय एथलीटों ने रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और ओलंपिक-पैरालंपिक इतिहास का सर्वाधिक पदक जीता।  

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न:

खिलाड़ी के नाम         खेल
नीरज चोपड़ा          एथलेटिक्स
रवि दहिया               कुश्ती
पीआर श्रीजेश           हॉकी
लवलीना बोरगोहेन     मुक्केबाजी
सुनील छेत्री              फुटबॉल
मिताली राज              क्रिकेट
प्रमोद भगत               बैडमिंटन
सुमित अंतिल            एथलेटिक्स
अवनि लेखारा           निशानेबाज
कृष्णा नगर                बैडमिंटन
मनीष नरवाल            निशानेबाज

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad