Advertisement

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में नवजोत ने स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारत की नवजोत कौर ने इतिहास रच दिया है। 65  किलोग्राम वर्ग के फ्री स्टाइल...
एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में नवजोत ने स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारत की नवजोत कौर ने इतिहास रच दिया है। 65  किलोग्राम वर्ग के फ्री स्टाइल मुकाबले में उन्होंने जापान की मिया इमाई को मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

फाइनल मुकाबले में नवजोत ने जापान की मिया इमाई को 9-1 से शिकस्त दी। नवजोत कौर ने इससे पहले 2013 में एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक और 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था। इस जीत के साथ नवजोत कौर ने किर्गिस्तान में चल रही इस प्रतियोगिता में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। इस चैम्पियपशिप में भारत के पदकों की संख्या छह हो गयी है जिनमें एक स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक हैं।

रियो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने 62 किग्रा फ्री स्टाइल वर्ग में कजाखस्तान की अयालीम कासीमोवा को करीबी मुकाबले में 10-7 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं 50 किलोग्राम वर्ग के मुकाबले में विनेश फोगाट ने रजत पदक जीता है।  उन्हें फाइनल मुकाबले में चीनी पहलवान चुन ली से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। इस प्रतियोगिता में संगीता फोगाट ने 59 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement