Advertisement

आईपीएल ऑक्शन 2022: जानिए कौन हैं ऑक्शनर ह्यूज एडमीड्स, जो मेगा ऑक्शन के दौरान अचानक मंच पर गिरे

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मेगा ऑक्शन 2022 के पहले दिन यानी आज(12 फरवरी 2022 को) दोपहर 2:30 बजे के करीब अचानक...
आईपीएल ऑक्शन 2022: जानिए कौन हैं ऑक्शनर ह्यूज एडमीड्स, जो मेगा ऑक्शन के दौरान अचानक मंच पर गिरे

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मेगा ऑक्शन 2022 के पहले दिन यानी आज(12 फरवरी 2022 को) दोपहर 2:30 बजे के करीब अचानक बोली रोकनी पड़ी। दरअसल, आईपीएल नीलामीकर्ता ह्यूग एडमीड्स बोली लगवाते-लगवाते मंच पर ही गिर पड़े। बता दें कि जिस दौरान यह हादसा हुआ उस समय ह्यूग एडमीड्स श्रीलंकाई ऑलराउडर वानिंदु हसरंगा के लिए बोली लगवा रहे थे।

उनके अचानक गिरने से सभी लोग हैरान थे। ऑक्शन में मौजूद फ्रेंचाइजियों के अधिकारियों ने तुरंत उन्हें संभाला और नीलामी रोक दी गई। कुछ अधिकारी सिर पर हाथ रखते देखे गए। हालांकि, क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार वह ठीक हैं। क्रिकबज ने लिखा है कि ह्यूज एडमीड्स की हालत स्थिर है। बैंगलोर के आईटीसी गार्डेनिया होटल से जानकारी मिली है कि वह रिस्पॉन्ड कर रहे हैं। उनकी हालत बेहतर हो रही है। उम्मीद है कि लंच के बाद ब्रिटेन के रहने वाले एडमीड्स फिर से नीलामी शुरू करेंगे।

नीलामी में बिके प्लेयर्स की बात करें तो भारत के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने सबसे अधिक बोली अर्जित की हैं, क्योंकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 12.25 करोड़ रुपये में चुना है। इसके साथ ही कोलकाता को अब कप्तानी करने के साथ एक विश्वसनीय मध्य क्रम का खिलाड़ी मिल गया है। अय्यर के लिए अभी टीमों ने जमकर बोलियां लगाई, जिन्होंने 2020 सीजन में उपविजेता होने के लिए दिल्ली की कप्तानी की थी।

बैंगलोर, दिल्ली और लखनऊ ने शुरुआत में ही कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ बोली की शुरुआत की और बाद में गुजरात टाइटंस भी इसमें शामिल हो गई। लेकिन आखिरी में वह केकेआर के पाले में गए। कोलकाता ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को भी वापस लाने में कामयाब रहा, नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के बीच लगाई जा रही बोली में केकेआर ने 7.25 करोड़ में वापस खरीद लिया, इससे पहले उन्हें 2020 की नीलामी में 15.5 करोड़ में खरीदा था।

शिखर धवन पहले खिलाड़ी थे, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज को लेने की होड़ मची थी। बाद में, राजस्थान पीछे हट गया और जल्द ही दिल्ली भी पीछे हट गई, जिसके बाद पंजाब ने उन्हें 8.25 करोड़ में खरीद लिया। दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स (पहले डेयरडेविल्स) के बाद पंजाब आईपीएल में धवन की पांचवीं टीम होगी।

जानिए इनके बारे में-

-    2008 में आईपीएल की शुरुआत से लेकर 2018 तक इस टी20 लीग की नीलामी का जिम्मा रिचर्ड मैडली ने निभाया था।

-    2019 से ये भूमिका निभा रहे हैं ब्रिटेन के ह्यूज एडमीड्स। ह्यूज एडमीड्स इंटरनेशनल फाइन आर्ट, क्लासिक कार और चैरिटी ऑक्शनर रहे हैं।

-    एक प्रोफेशनल ऑक्शनर के तौर पर वे अब तक 2.7 अरब पाउंड कीमत वाले 3 लाख से ज्यादा सामानों की नीलामी करवा चुके हैं।

-    अपने 36 साल लंबे करियर में एडमीड्स ने दुनिया भर में 2500 से ज्यादा नीलामी करवाई हैं।

-    एडमीड्स चैरिटी नीलामी के लिए दुबई, हॉन्ग-कॉन्ग, कैसाब्लांका, न्यूयॉर्क, मुंबई, मोंटे कार्लो, लॉस एंजिल्स और टोक्यो सहित 30 से अधिक शहरों का दौरा कर चुके हैं।

-    एडमीड्स आईपीएल की नीलामी से पहले पेंटिंग से लेकर आर्ट और फिल्मों तक की नीलामी करवा चुके हैं।

-    वह ब्रिटेन की राजकुमारी मार्गरेट और एक्ट्रेस एलिजाबेथ टेलर की चीजों की भी नीलामी करवा चुके हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad