Advertisement

CWG: पीवी सिंधु ने भारत को दिलाया गोल्ड मेडल, फाइनल में मिशेल ली को हराया

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के नाम एक और स्वर्ण पदक पक्का हो गया है। इस बार गोल्ड मेडल महिला बैडमिंटन...
CWG: पीवी सिंधु ने भारत को दिलाया गोल्ड मेडल, फाइनल में मिशेल ली को हराया

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के नाम एक और स्वर्ण पदक पक्का हो गया है। इस बार गोल्ड मेडल महिला बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु की बदौलत देश को हासिल हुआ। सिंधु ने सोमवार (आठ अगस्त) को महिला एकल के फाइनल में कनाडा की मिशेल ली को हरा दिया। सिंधु ने यह मुकाबला 21-15, 21-13 से अपने नाम किया। वह पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं। ये भारत का बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता 19वां गोल्ड मेडल है। वहीं, ये पहली बार है जब पीवी सिंधु महिला बैडमिंटन के सिगल्स इवेंट में कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन बनी हैं।

इससे पहले 2018 गोल्ड कोस्ट में उन्हें मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण मिला था। तब एकल में वह साइना नेहवाल के खिलाफ फाइनल हार गई थीं।

राष्ट्रमंडल खेलों में महिला एकल में भारत का यह दूसरा स्वर्ण पदक है। सिंधु से पहले 2010 और 2018 में साइना नेहवाल स्वर्ण पदक जीती थीं। देश को अब तक 19 स्वर्ण, 15 रजत और 22 कांस्य मिल चुके हैं। भारत अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

गौरतलब है कि टीम इंडिया अब 19 गोल्ड मेडल्स के साथ टैली में चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं। भारत ने गोल्ड के साथ-साथ 15 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज मेडल भी जीते हैं। अब भारत के पास कुल 56 मेडल हो गए हैं। इस मामले में कनाडा तीसरे स्थान पर है। कनाडा के पास 26 गोल्ड मेडल हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया 66 गोल्ड मेडल्स के साथ पहले स्थान पर है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad