Advertisement

जमीन से जुड़े खेलों को बचाने के लिए आगे आए अपारशक्ति खुराना, करेंगे खो खो प्रतियोगिता होस्ट

हिन्दी सिनेमा के अभिनेता अपारशक्ति खुराना सिनेमाई पर्दे पर दंगल जैसी फिल्म में खेलों और खिलाड़ियों...
जमीन से जुड़े खेलों को बचाने के लिए आगे आए अपारशक्ति खुराना, करेंगे खो खो प्रतियोगिता होस्ट

हिन्दी सिनेमा के अभिनेता अपारशक्ति खुराना सिनेमाई पर्दे पर दंगल जैसी फिल्म में खेलों और खिलाड़ियों का प्रचार प्रसार करते हुए नजर आए हैं। अब अपारशक्ति खुराना फिल्मी भूमिका को असल जिंदगी में निभाने जा रहे हैं। अपारशक्ति खुराना "अल्टीमेट खो खो 2022 " प्रतियोगिता को होस्ट करते हुए नजर आएंगे। इस प्रतियोगिता का प्रसारण प्रमुख टेलीविजन चैनल पर किया जाएगा। प्रतियोगिता की शुरूआत हो चुकी है और यह 4 सितंबर तक चलेगी। 

 

खो खो भारत का जमीनी खेल है, बावजूद इसके फिल्मी दुनिया के सितारे खो खो से दूर ही नजर आते हैं। क्रिकेट, कबड्डी के अलावा फिल्मी सितारों को कम ही खेल जगत में देखा जाता है। अपारशक्ति खुराना के इस निर्णय और सहयोग से खो खो खेल का उत्साहवर्धन होगा। अपारशक्ति खुराना ने कहा है कि वह चाहते हैं कि उनके प्रयासों से खो खो खेल आगे बढ़े। 

 

खो खो प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए अपारशक्ति खुराना ने कहा कि उन्हें बचपन से ही खेलों में रूचि रही है और खेलों से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक मजबूती हासिल की है। अपारशक्ति खुराना ने कहा कि वह हरियाणा अंडर 19 क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे हैं और आज भी फुटबॉल खेलने में सक्रिय हैं। उन्होंने खो खो प्रतियोगिता से जुड़ने पर खुशी जताते हुए कहा कि हमें जमीनी खेलों को बढ़ावा देना होगा, जिससे हमारी मिट्टी की संस्कृति और संस्कार बचे रहेंगे।

 

 

खो खो प्रतियोगिता में चेन्नई क्विक गन, गुजरात जिएंट्स, मुंबई खिलाड़ी, ओडिसा जगरनॉट, राजस्थान वॉरियर, तेलुगु योद्धा जैसी छह टीम भाग लेंगी। इसका आयोजन पुणे में किया जा रहा है। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad