Advertisement

IPL नीलामी: क्रिकेट के 10 बड़े चेहरे, जिन पर किसी ने नहीं लगाया दांव

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए हुए नीलामी अब खत्म हो गई है। बेंगलुरू में दो दिन सजी इस मंडी में...
IPL नीलामी: क्रिकेट के 10 बड़े चेहरे, जिन पर किसी ने नहीं लगाया दांव

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए हुए नीलामी अब खत्म हो गई है। बेंगलुरू में दो दिन सजी इस मंडी में अप्रत्याशित रूप से कई खिलाड़ियों पर धन वर्षा हुई, तो कई बड़े खिलाड़ी खरीदारों की राह ही तकते रह गए। एक विवाद के कारण इन दिनों इंग्लैंड टीम से बाहर चल रहे हरफनमौला बेन स्टोक्स पर सबसे बड़ी बोली लगी। स्टोक्स को राजस्थान रॉयल्स ने 12.50 करोड़ रुपए में खरीदा।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकत 11.50 करोड़ रुपए की कीमत के साथ सबसे महंगे भारतीय रहे। उन पर भी राजस्थान ने ही दांव खेला। राजस्थान और चेन्नई सुपर किंग्स दो साल के प्रतिबंध के बाद इस साल आईपीएल में वापसी कर रहे हैं। नीलामी में 581 खिलाडिय़ों का नाम शामिल था। आठ फ्रेंचाइजियों को इनमें से 182 खिलाड़ी खरीदने थे। एक टीम अपने साथ अधिकतम 25 खिलाडिय़ों को जोड़ सकती है।

चार टीम ही इस आंकड़े तक पहुंची। कोलकाता नाइट राइडर्स ने सबसे कम 19 खिलाड़ी चुने हैं। बिके खिलाडिय़ों में से 125 भारतीय और शेष विदेशी हैं। विदेशियों में 9 देश के खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें एक नेपाली संदीप लामिछाने हैं। 17 वर्षीय संदीप लेग स्पिनर हैं। अफगानिस्तान के चार खिलाड़ी हैं। आठ में से सात फ्रेंचाइजियों ने उनको आबंटित 80 में से 78 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर दिए।

ऐसे बहुत से बड़े चेहरे रहे, जिन पर किसी ने दांव नहीं लगाया। आइए, उनमें से दस के बारे में जानते हैं-

1. लसिथ मलिंगा (श्रीलंका)

टीम : मुंबई इंडियंस

आईपीएल मैच : 110

विकेट : 154

इकोनोमी रेट : 6.86

रन : 88

2. इरफान पठान (भारत)

टीम : चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद

आईपीएल मैच : 103

रन : 1139

50/100 : 1/0

विकेट : 80

इकोनोमी रेट : 7.77

3. ईशांत शर्मा (भारत)

टीम : डेक्कन चार्जर्स, किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाइट राइडर्स, राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद

आईपीएल मैच : 76

विकेट : 59

इकोनोमी रेट : 8.17

रन : 45

4. हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका)

टीम : किंग्स इलेवन पंजाब

आईपीएल मैच : 16

रन : 577

50/100 : 3/2

5. शॉन मार्श (ऑस्ट्रेलिया)

टीम : किंग्स इलेवन पंजाब

आईपीएल मैच : 71

रन : 2477

50/100 : 20/1

मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड)

6. रजत भाटिया (भारत)

टीम : दिल्ली डेयरडेविल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स

आईपीएल मैच : 95

विकेट : 71

इकोनोमी रेट : 7.40

रन : 342

7. मिशेल मैक्लेनाघन (न्यूजीलैंड)

टीम : मुंबई इंडियंस

आईपीएल मैच : 40

विकेट : 54

इकोनोमी रेट : 8.61

रन : 63

8. ईयोन मोर्गन (इंग्लैंड)

टीम : बेंगलुरू रॉयल चैलेंजर्स, किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद

आईपीएल मैच : 52

रन : 854

50/100 : 4/0

9. मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड)

टीम : किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई इंडियंस

आईपीएल मैच : 10

रन : 189

50/100 : 1/0

10. लेंडल सिमंस (वेस्टइंडीज)

टीम : मुंबई इंडियंस

आईपीएल मैच : 29

रन : 1079

50/100 : 11/1

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement