Advertisement

अर्जेंटीना से क्रोएशिया का मुकाबला आज, रोनाल्डो के ताबड़तोड़ गोल से मेस्सी पर दबाव

आज अर्जेंटीना का अहम मुकाबला क्रोएशिया के साथ होने वाला है। अपने पहले मैच में आइसलैंड से प्वाइंट्स...
अर्जेंटीना से क्रोएशिया का मुकाबला आज, रोनाल्डो के ताबड़तोड़ गोल से मेस्सी पर दबाव

आज अर्जेंटीना का अहम मुकाबला क्रोएशिया के साथ होने वाला है। अपने पहले मैच में आइसलैंड से प्वाइंट्स साझा करने के बाद मेस्सी की टीम इस मैच में पूरे तीन अंक हासिल करने के इरादे से उतरेगी। वहीं, दुनिया के महान खिलाड़ियों की रेस में शामिल मेस्सी पर खुद को क्रिस्टियानो रोनाल्डो से बेहतर साबित करने का भी दबाव होगा। एक तरफ रोनाल्डो ने बुधवार को मोरक्को खिलाफ इस वर्ल्डकप का अपना चौथा गोल दागा, वहीं मेस्सी आइसलैंड के खिलाफ पेनल्टी पर गोल करने से चूक गए थे।

उधर, फ्रांस ग्रुप सी में अपनी दूसरी जीत के लिए पेरू के खिलाफ उतरेगा। फ्रांस ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था। इनमें एक गोल एंटोइन ग्रीजमैन तो दूसरा गोल ऑस्ट्रेलिया का सेल्फ गोल था। वहीं ऑस्ट्रेलिया पहले मैच में हार से उबरने की कोशिश करते हुए डेनमार्क से भिड़ेगा।

अर्जेंटीना को इस वर्ल्डकप में मेस्सी से काफी उम्मीदें हैं। वहीं, मेस्सी भी अपने शानदार करियर में वर्ल्डकप की ट्रॉफी शामिल कर माराडोना जैसे दिग्गजों की फेहरिस्त में शामिल करना चाहेंगे। हालांकि, मेस्सी अभी तक रूस में रोनाल्डो की शानदार फॉर्म के साये में हैं। रोनाल्डो ने पहले मैच में हैटट्रिक गोल दागे थे, तो दूसरे मैच में एक गोल कर इस विश्वकप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों में टॉप पर बने हुए हैं।

क्रोएशिया पर भी नजरें

क्रोएशिया अपने ग्रुप में नाइजीरिया के खिलाफ 2-0 जीत दर्ज कर तीन अंक हासिल कर चुका है। हालांकि, टीम के साथ विवाद भी जुड़ गया है। दरअसल, एसी मिलान के स्ट्राइकर निकोला कलिनिक को रूस से नाइजरिया भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने सब्सिट्यूट के तौर पर मैच में खेलने से इनकार कर दिया था। हालांकि, कोच जाल्टको डैलिक का दावा है कि चोटिल होने की वजह से उन्हें वापस भेजा गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad