Advertisement

रोहित शर्मा ने विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, क्या है वजह

आईसीसी विश्व कप 2019  के सेमीफाइनल में हारने का बाद से ही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान...
रोहित शर्मा ने विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, क्या है वजह

आईसीसी विश्व कप 2019  के सेमीफाइनल में हारने का बाद से ही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा के बीच मतभेद की खबरें सामने आ रही हैं। कई सीनियर खिलाड़ियों को इस बात से भी परेशानी थी कि एक खिलाड़ी 'फैमिली क्लॉज' को क्यों तोड़ रहा है। हालांकि, रोहित या कोहली ने अपने बीच आई दरार की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। प्रशासकों की समिति (सीओए) ने कहा है कि जब तक खुद खिलाड़ी इस बारे में उनसे बात नहीं करेंगे वह इस मुद्दे पर विचार नहीं करेंगे।

रोहित ने इंस्टाग्राम पर अनुष्का शर्मा को किया अनफॉलो 

टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर विराट की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को अनफॉलो कर दिया। रोहित इंस्टाग्राम पर कोहली को भी फॉलो नहीं करते हैं, जिससे दोनों खिलाड़ियों के बीच आई दरार की खबरों को अब और हवा मिल रही है। कोहली इंस्टाग्राम पर हालांकि, रोहित को अभी भी फॉलो करते हैं। अनुष्का भी इंस्टाग्राम पर भारतीय उपकप्तान को फॉलो नहीं करती हैं।

खिलाड़ियों में कोई मतभेद नहीं: सीओए

सीओए के एक सदस्य ने आईएएनएस से कहा कि समिति में वह में मतभेद पर चर्चा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, "सीओए, मीडिया में आई खबरों पर प्रतिक्रिया नहीं दे सकती है। अगर खिलाड़ियों को कोई समस्या है तो वे हमारे पास आ सकते हैं। जहां तक समिति को पता है खिलाड़ियों में कोई मतभेद नहीं है।"

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad