Advertisement

विश्व कप में रोहित शर्मा ने अपने चौथे शतक के साथ तोड़े कई रिकॉर्ड, जानिए क्या हैं

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 में भारतीय ओपनर रोहित शर्मा उस लय में चल रहे हैं जैसा शायद उनके करिअर में...
विश्व कप में रोहित शर्मा ने अपने चौथे शतक के साथ तोड़े कई रिकॉर्ड, जानिए क्या हैं

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 में भारतीय ओपनर रोहित शर्मा उस लय में चल रहे हैं जैसा शायद उनके करिअर में पहले कभी नहीं देखा। बेशक इस धुरंधर ने वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी पारियां खेलने का रिकॉर्ड बनाया है लेकिन इस समय वो ऐसे फॉर्म में हैं जो कि भारतीय टीम के लिए बहुत अहम साबित हो रहा है। मंगलवार को रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए इस विश्व कप में अपना चौथा शतक जड़ डाला। ये उनके करिअर का 26वां शतक साबित हुआ और इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड बना डाले लेकिन इन रिकॉर्ड्स में एक आंकड़ा बेहद खास है।

शतकों के मामले में दूसरे नंबर पर

रोहित शर्मा ने इस विश्व कप का चौथा शतक जड़ा जबकि ये क्रिकेट विश्व कप इतिहास में उनका पांचवां शतक है। इसके साथ ही विश्व कप इतिहास में वो सर्वाधिक शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। अब वो पांच विश्व कप शतकों के साथ दूसरे नंबर पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग और श्रीलंका के पूर्व दिग्गज कुमार संगकारा के साथ कब्जा जमा चुके हैं।

सचिन तेंडुलकर शीर्ष पर

इस मामले में शीर्ष पर हैं भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर, जिनके नाम क्रिकेट विश्व कप में सबसे ज्यादा छह शतकों का रिकॉर्ड दर्ज है। यानी अब रोहित शर्मा सचिन तेंडुलकर के इस विशाल रिकॉर्ड की बराबरी करने से बस एक शतक दूर हैं जबकि इस रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ दो शतक दूर हैं। 

तोड़ सकते हैं यह रिकॉर्ड भी

वैसे सचिन तेंडुलकर द्वारा एक विश्व कप संस्करण (2003 विश्व कप) में रिकॉर्ड 673 रन बनाने का आंकड़ा भी अब रोहित से ज्यादा दूर नहीं है। रोहित शर्मा अब तक मौजूदा विश्व कप में 540 रन बना चुके हैं और फैंस उम्मीद करेंगे कि आने वाले दिनों में वो सचिन के इस खास रिकॉर्ड को भी लक्ष्य बनाएं। रोहित शर्मा अब भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली को इस मामले में पीछे छोड़ चुके हैं और अब उनकी नजर भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े नाम सचिन तेंडुलकर के रिकॉर्ड पर टिक गई हैं।

छक्‍को का भी तोड़ा रिकॉर्ड

इस पारी के साथ ही उन्होने महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। अब रोहित शर्मा टीम इंडिया के नए सिक्‍सर किंग बन गए हैं। रोहित ने बांग्‍लादेश के खिलाफ 92 गेंदों में 104 रनों की पारी के दौरान जैसे ही अपना तीसरा छक्‍का जमाया तो उन्‍होंने एमएस धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अब रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा छक्‍के जमाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज बन गए हैं। अब वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा के 230 छक्‍के हो गए हैं। रोहित ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्‍होंने 228 छक्‍के जड़े हैं। धोनी के बाद वनडे क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा छक्‍के जमाने का रिकॉर्ड सचिन तेंडुलकर के नाम दर्ज है। महान बल्‍लेबाज तेंदुलकर ने वनडे में 195 छक्‍के जमाए हैं। पूर्व भारतीय कप्‍तान सौरव गांगुली 190 छक्‍के के साथ इस लिस्‍ट में चौथे स्‍थान पर काबिज हैं। 

ऐसा करने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज

इस बीच, सिर्फ चार रन जोड़ने के बाद ही रोहित ने 2019 में 1000 रन भी पूरे किए और इतने कम समय में 1000 रन बनाने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वह 2019 में 1000 वनडे रन तक पहुंचने वाले फिंच (1138) और उस्मान ख्वाजा (1067) के बाद तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad