Advertisement

अगले हफ्ते नहीं हो रही विराट-अनुष्का की शादी

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ अगले सप्ताह शादी करने की खबरों का अभिनेत्री अनुष्का...
अगले हफ्ते नहीं हो रही विराट-अनुष्का की शादी

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ अगले सप्ताह शादी करने की खबरों का अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने खंडन किया है। अनुष्का के प्रवक्ता ने बुधवार को इस संबंध में आई खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा, 'इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। ये बातें कोरी अफवाह हैं।' 

कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा था कि यह जोड़ा इटली के मिलान में शादी की योजना बना रहा है। शादी 9 से 11 दिसंबर के बीच हो सकती है। कहा जा रहा था कि विराट और अनुष्का की शादी इटालियन तौर-तरीके से बहुत भव्यता से होगी। शादी में सिर्फ कुछ खास दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे। सबसे पहले इस तरह की खबर अक्टूबर में सामने आई थी। लेकिन, श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से विराट के आराम लेने के बाद इन खबरों ने जोर पकड़ लिया था।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साल 2013 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की पहली मुलाकात एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद से कई बार दोनों की रिलेशनशिप मीडिया की हेडलाइन बनी है। दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी खुलकर बात करते रहे हैं, लेकिन शादी को लेकर दोनों ने ज्यादा बात नहीं की है। इससे पहले भी इन दोनों की सगाई की खबरें आईं थीं, जिनका बाद में अनुष्का और विराट दोनों ने ही खंडन कर दिया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad