Advertisement

मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को हराया

मुश्किल दौर से गुजर रही रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरू टीम को कप्‍तान विराट कोहली की वापसी भी सफलता नहीं दिला पाई और घरेलू मैदान में मुंबई इंडियंस ने उसे 4 विकेट से मात दी।
मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को हराया

सैमुएल बद्री की सीजन की पहली हैटि्रक से एक समय महज 8 रनों पर 4 विकेट गंवा चुकी मुंबई इंडियंस को कीरोन पोलार्ड और कुणाल पांडया का सहारा मिला। दोनों ने समझ से बल्‍लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को जीत दिला दी।

आरसीबी के लिए उस समय बड़ी खबर आई, जब मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें मैच में कप्तान विराट कोहली लौट आए, लेकिन उनके लौटने के बाद भी टीम की किस्मत नहीं बदली और उसे मुंबई के हाथों 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी की ओर से रखे गए 143 रनों के लक्ष्य को मुंबई इंडियन्स ने 18.4 ओवर में 6 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। कुणाल पांड्या (37 रन, 30 गेंद) और हार्दिक पांड्या (9) नाबाद लौटे। कीरन पोलार्ड ने 47 गेंदों में 70 रन बनाए।

मुंबई इंडियंस के जॉस बटलर दो रन बनाकर स्टुअर्ट बिन्नी का शिकार बने। सैमुअल बद्री ने इस सीजन की पहली हैट्रिक ली। बद्री ने सबसे पहले पार्थिव पटेल, फिर मैकलेगेन और रोहित शर्मा को लगातार गेंदों पर शिकार बनाया। बद्री ने चार ओवर में एक मेडन के साथ नौ रन देकर कुल चार विकेट चटकाए। उन्होंने बद्री ने नीतीश राणा को अपना चौथा शिकार बनाया. रोहित शर्मा चार पारियों से फेल हो रहे हैं।

इससे पहले विराट कोहली ने 47 गेंद में 62 रन बनाकर चोट से उबरने के बाद शानदार वापसी की लेकिन उनके आउट होने के बाद मुंबई इंडियंस ने बेंगलूर को पांच विकेट पर 142 रन पर रोक दिया।

बेंगलूर की टीम कोहली की अच्छी बल्लेबाजी का फायदा उठाने में असफल रही और अंतिम पांच ओवरों में चार विकेट गंवाकर महज 31 रन ही बना सकी। ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान कोहली को कंधे में चोट लगी थी जिससे वह एक महीने से क्रिकेट से बाहर थे, लेकिन वह समय पर फार्म में लौटे।

पारी के दूसरे ओवर में हरभजन सिंह की शार्ट पिच गेंद की ठीक टाइमिंग नहीं कर सके लेकिन इसके बाद वह फार्म में आ गये।

अगला ओवर तेज गेंदबाज टिम साउथी ने फेंका, जिस पर उन्होंने एक सीधा छक्का और दो चौके जमाये। इनमें से एक शानदार पुल शाट था जबकि दूसरा मिड आन पर खेला गया।

इस बीच उनके सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल :27 गेंद में 22 रन: बड़ी हिट लगाने में असफल रहे जिसके लिये वह मशहूर हैं। हालांकि वेस्टइंडीज का यह धुरंधर हरभजन की गेंद पर एक छक्का जड़ने में कामयाब रहा लेकिन वह सर्वश्रेष्ठ फार्म में नहीं दिखा।

कोहली ने अपनी पारी के दौरान पांच चौके और दो छक्के जड़े। उन्होंने जसप्रीत बुमराह की फुल टास पर गगनचुंबी छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया।

हालांकि बेंगलूर की टीम 16वें ओवर में उनके आउट होने के बाद राह से भटक गयी और 17 गेंद के अंदर एक विकेट पर 110 रन से पांच विकेट पर 127 रन पर जूझ रही थी।

कोहली और गेल ने पहले विकेट के लिये 63 रन जोड़े जो टीम की सर्वश्रेष्ठ भागीदारी रही। इसके बाद कोहली और एबी डिविलियर्स :21 गेंद में 19 रन: ने 47 रन की साझेदारी की। कोहली को छोड़कर स्टार सुसज्जित बल्लेबाजी लाइन अप ज्यादा कुछ नहीं कर सका।

मुंबई के गेंदबाजों में मिशेल मैकलेनगन, हार्दिक पंड्या और हरभजन ने प्रभावित किया। हरभजन ने इस सत्र में दूसरी बार गेंदबाजी की शुरूआत की। भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad