Advertisement

धोनी का यह डांस देखकर लगता है वह सिर्फ मैदान ही नहीं उसके बाहर भी 'कूल' हैं

टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी की पहचान हमेशा शांत रहने वाले खिलाड़ी की है। अपने कूल स्वभाव की...
धोनी का यह डांस देखकर लगता है वह सिर्फ मैदान ही नहीं उसके बाहर भी 'कूल' हैं

टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी की पहचान हमेशा शांत रहने वाले खिलाड़ी की है। अपने कूल स्वभाव की वजह से ही उन्हे 'कैप्‍टन कूल' का ‌खिताब मिला था। टीम के समारोह के दौरान भी वे आमतौर पर शांत और संयत ही नजर आते हैं लेकिन मैदान से अलग धोनी का एक अलग रूप भी है। वहां भी वह ‘कूल’ ही हैं।

न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वनडे व टी20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी इन दिनों अपने-अपने परिवार के साथ वक्‍त बिता रहे हैं। टी-20 सीरीज में धीमी बल्‍लेबाजी के चलते पूर्व क्रिकेटरों के निशाने पर आए विकेटकीपर व पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी भी रांची में पत्‍नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ हैं।

एक छोटे से गेट-टुगेदर के दौरान एमएस धोनी का एक वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में साक्षी भी दिख रही हैं और वे धोनी से डांस करने को कहती हैं। वीडियो शुरू होते समय धोनी थोड़ा शर्माते हुए दिखते हैं, मगर एक बार ‘देसी ब्‍वॉयज’ के गाने ‘झक मारके’ की ट्यून बजते ही माही के पैर थिरकने लगते हैं। देखिए, वीडियो-

 वीडियो के आखिर में धोनी मटकते हुए कैमरे के पास चले आते हैं। इस वीडियो को 12 घंटों के भीतर करीब 7 लाख लोग देख चुके हैं जबकि साढ़े 8 हजार से ज्‍यादा बार शेयर किया जा चुका है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement