Advertisement

आईपीएल 2019 नीलामी में उनादकट-वरुण अब तक सबसे महंगे, युवराज को मिली संजीवनी

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन की नीलामी जयपुर में हुई। नीलामी में वरुण चक्रवर्ती ने सभी को...
आईपीएल 2019 नीलामी में उनादकट-वरुण अब तक सबसे महंगे, युवराज को मिली संजीवनी

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन की नीलामी जयपुर में हुई। नीलामी में वरुण चक्रवर्ती ने सभी को हैरान करते हुए 8.4 करोड़ रुपये की कीमत हासिल की है। किंग्स इलेवन पंजाब ने वरुण के लिए यह कीमत अदा की है। इसी के साथ वरुण अब तक जयपुर में जारी नीलामी में जयदेव उनादकट के साथ संयुक्त रूप से सबसे महंगे खिलाड़ी हो गए हैं। जयदेव के लिए राजस्थान ने भी इतनी ही कीमत दी है। वहीं, काफी देर के बाद युवराज सिंह को मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस एक करोड़ रुपए में खरीद लिया। पहले दौर में वह नहीं बिक सके थे।

अब तक सैम कुरेन दूसरे महंगे खिलाड़ी

इंग्लैंड के सैम कुरेन नीलामी में अभी तक दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं, जिनको किंग्स इलेवन पंजाब ने 7 करोड़ 20 लाख में खरीदा है। ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारत के एक और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस बार किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते दिखेंगे। बीते सीजन दिल्ली का हिस्सा रहे शमी के लिए पंजाब ने 4.8 करोड़ रुपये अदा किए हैं। उनकी बेस प्राइस एक करोड़ रुपए थी।

 लसिथ मलिंगा फिर मुंबई इंडियंस के साथ

मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने मोहित शर्मा को पांच करोड़ की कीमत देकर अपने साथ शामिल कर लिया है। तीन बार की विजेता मुंबई इंडियंस एक बार फिर श्रीलंका के लसिथ मलिंगा को अपने साथ जोड़ने में सफल रही है। मलिंगा के लिए मुंबई ने उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपए अदा की है। वहीं ईशांत शर्मा के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने 1.1 करोड़ रुपये दिए हैं।

आइए, जानते हैं किन खिलाड़ियों पर लगा दांव, कौन रहे पीछे-

- मोहम्मद शमी को किंग्स इलेवन पंजाब ने 4.80 करोड़ रुपए में खरीदा

- ईशांत शर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.10 करोड़ और लसिथ मलिंगा को मुंबई इंडियंस ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा

- जयदेव उनादकट को राजस्थान रॉयल्स ने 8.40 करोड़ रुपए में खरीदा। इस सीजन की नीलामी में अभी तक वह सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। 

- रिद्दिमान साहा को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 करोड़ बीस लाख रुपए में खरीदा

- नमन ओझा को नहीं मिला कोई खरीदार

- अक्षर पटेल को दिल्ली ने 5 करोड़ में खरीदा

- मोइजेस हेनरिक्स को पंजाब ने 1 करोड़ में खरीदा

- गुरकीरत सिंह को आरसीबी ने 50 लाख में खरीदा

- क्रिस जॉर्डन अनसोल्ड रहे

- कार्लोस ब्रैथवेट को KKR ने 5 करोड़ में खरीदा

- क्रिस वोक्स अनसोल्ड रहे

- मार्टिन गप्टिल अनसोल्ड रहे

- ब्रेंडन मैक्कुलम अनसोल्ड रहे

- शिमरॉन हेटमेयर को RCB ने 4 करोड़ 20 लाख में खरीदा

- हनुमा विहारी को दिल्ली ने 2 करोड़ में खरीदा

- एलेक्स हेल्स भी अनसोल्ड रहे

- चेतेश्वर पुजारा भी अनसोल्ड रहे

- नीलामी की शुरुआत मनोज तिवारी से हुई जो अनसोल्ड रहे

- मार्टिन गप्टिल को हैदराबाद ने 1 करोड़ में खरीदा

- अग्निवेश अयाची और हरप्रीत बरार को पंजाब ने 20-20 लाख में खरीदा

- प्रयास बरमन को आरसीबी ने 1.50 करोड़ में खरीदा

- लियूरि एवंस, जेमी आवर्टन, आकाश परकर, श्रीकांत मूंडे, करणवीर कौशल, मयंक डागर, अनसोल्ड रहे

- लियाम लिविंगस्टोन को राजस्थान और केमो पॉल को दिल्ली ने 50-50 लाख में खरीदा

- रसिख सलम को मुंबई, यारा पृथ्वीराज को कोलकाता ने 20-20 लाख में खरीदा

- 20 लाख के प्रभसिमरन को पंजाब ने 4.8 करोड़ में खरीदा

- शशांक सिंह को राजस्थान ने तीस लाख में खरीदा

- मिलिंद कुमार को 20 लाख में आरसीबी, दर्शन नालकंडे को तीस लाख में पंजाब ने खरीदा

- हैरी गर्नी को 75 लाख में कोलकाता और पंकज जायसवाल को 20 लाख में मुंबई ने खरीदा

- जसकरण सिंह, संदीप वॉरियर, फेबियन एलन, सिकंदर रजा, एश्टन टर्नर, साईराज पाटिल, स्वप्निल सिंह, ललित यादव, अनसोल्ड रहे

- अर्शदीप सिंह को पंजाब ने 20 लाख में खरीदा

- हिम्मत सिंह को 65 लाख में RCB और निखिल नायक को 20 लाख में KKR ने खरीदा

- हार्डस विलजोन को पंजाब ने 75 लाख में खरीदा

- ओशाने थॉमस को राजस्थान ने एक करोड़ दस लाख में खरीदा

- एनरिच नोर्टीज को KKR ने 20 लाख में खरीदा

- शेरफेन रदरफोर्ड को दिल्ली ने 2 करोड़ में खरीदा

- प्रवीण दुबे, शुभम रंजन, कासिम अहमद, सत्यजीत बच्चव, जो डेन्ली, राइली रोसो, डेनियाल क्रिश्चियन, मनप्रीत गोनी, अली खान, जेम्स पैटिंसन, हिमांशु राणा, लेविस ग्रेगरी, विष्णु विनोद, पैट्रिक ब्राउन अनसोल्ड रहे

- लोकी फर्ग्यूसन को KKR ने 1 करोड़ 60 लाख में खरीदा

- बरिंदर सरां को मुंबई ने 3 करोड़ 40 लाख में खरीदा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement